मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे रामगंजमंडी गहलोत आयेगा,दाना डालेंगा जाल बिछाएगा लेकिन फंसना नही शिवराज सिंह चौहान
रामगंजमंडी
रामगंजमंडी विधानसभा चुनाव का चुनाव प्रचार गुरुवार को शाम 5:00 बजे थम गया।
इससे पूर्व मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा प्रत्याशी मदन दिलावर के समर्थन में आमसभा को संबोधित किया।


आम सभा से पूर्व मध्य प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हेलीपैड से अंबेडकर सर्किल पर उतरे जहां उनके कार्यकर्ताओं ने जमकर स्वागत किया। साथ ही दोपहर 3 बजे पहुंचे। जिनका भाजपा प्रत्याशी मदन दिलावर,प्रधान कलावती मेघवाल के साथ विजय गौतम ने पुष्प गुच्छ भेंट कर रिसीव किया। एवं मौजूद अन्य कार्यकर्ताओं ने भी उनका स्वागत किया।

और उन्हें अंबेडकर सर्कल सभा स्तर पर लाया गया। इस सभा को विजय संकल्प सभा का नाम दिया गया।
विजय संकल्प सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री चौहान ने पहेली सुनाते हुए गहलोत पर तंग मारा कहा कि गहलोत आयेगा,दाना डालेगा,जाल बिछायेगा लेकिन अब राजस्थान की जनता फंसने वाली नही है। उन्होंने कटाक्ष किया।और कहा राजस्थान में महिला उत्पीडन,बलात्कार और कन्हैयालाल हत्याकांड पर भी कांग्रेस को घेरा। उन्होंने कहा कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार को शर्म आनी चाहिए। उनका एक मंत्री राजस्थान बलात्कार में नं. 1 पर बोलता है कि यह मर्दों का प्रदेश है। चौहान ने कहा कि राजस्थान की जनता प्रदेश में परिवर्तन के लिए तैयार है। उन्होंने भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने का दावा भी किया। वही सीएम शिवराज ने सभा को 45 मिनिट तक संबोधित किया। जिसके बाद वो हेलीकॉप्टर से निकल गए।




रामगंजमंडी भाजपा पदाधिकारी ने सीएम चौहान का 21 किलो के पुष्प हार से स्वागत किया। जिसके बाद आमसभा को शिवराज सिंह चौहान ने संबोधित करते हुए कांग्रेस सरकार पर निशाना सादा।
रीवा परियोजना से नही मिला पानी,राजस्थान सरकार जिम्मेदार

रामगंजमंडी के विधानसभा चुनाव 2018 में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने चेचट क्षेत्र में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए रीवा परियोजना से किसानों को पानी देने का दावा किया था। जो पांच साल तक पूरा नहीं हुआ। गुरुवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उसी वादे को दोहराते हुए वादा पुरा नही होने का कारण बताया,उन्होंने कहा की राजस्थान की कांग्रेस सरकार तुष्टिकरण की राजनीति करती है। हमने मध्यप्रदेश सरकार ने कही बार राजस्थान सरकार को रीवा परियोजना की मैप,सर्वे आदि लिखित ने मांगे लेकिन इस निक्कमी सरकार ने किसानों को पानी नहीं देने दिया। इसमें भी राजनीति की,लेकिन इस बार मध्यप्रदेश और राजस्थान में भाजपा की सरकार बन रही है। अब किसानों को रीवा परियोजना से पानी देने से कोई नही रोक सकता। उन्होंने कहा की मैने किसानों को वचन दिया था,जो पुरा करके रहूंगा। इस आम सभा का संचालन नरेंद्र काला ने किया साथ ही अखिलेश मेडतवाल आदि ने भी अपना उद्बोधन दिया।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट
