चुनाव प्रचार के अंतिम सप्ताह के साथ उम्मीदवारों एवं कार्यकर्ताओं ने किया अपना चुनाव प्रचार तेज नहीं लेना चाहते कोई जोखिम
रामगंजमंडी
हाडोती की प्रमुख विधानसभा सीट रामगंजमंडी मैं चुनाव प्रचार तेजी पर है ऐसे में जहां 25 नवंबर को मतदान होना है वहीं उम्मीदवारों ने अपना पूरा जोर लगाया हुआ है और मतदाताओं को लुभाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।
चुनाव प्रचार अब अंतिम दौर में चल रहा है लेकिन उम्मीदवार किसी प्रकार का कोई जोखिम उठाने को तैयार नहीं है।


रामगंजमंडी विधानसभा क्षेत्र के हर गांव गांव में डोर टू डोर प्रचार देखने को मिल रहा है। मुख्य मुकाबला बीजेपी के मदन दिलावर और कांग्रेस के महेंद्र राजोरिया के बीच है। परिणाम क्या होगा यह भविष्य के गर्भ में छिपा है। लेकिन प्रचार में कोई कमजोर नजर नहीं आ रहा है। वही अभी तक रामगंज मंडी विधानसभा क्षेत्र में किसी भी बड़े नेता की आमसभा नहीं हुई है।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
