जैन धर्म, तीर्थो, संतो के संरक्षण और समाज सेवा में अग्रणी विश्व जैन संगठन की सहारनपुर शाखा का गठन सहारनपुर

धर्म

 

जैन धर्म, तीर्थो, संतो के संरक्षण और समाज सेवा में अग्रणी विश्व जैन संगठन की सहारनपुर शाखा का गठन

सहारनपुर

22वे जैन तीर्थंकर नेमिनाथ भगवान के गर्भ कल्याणक के पावन दिवस पर दिनांक 18 नवंबर 2023 को विश्व जैन संगठन की सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) शाखा का गठन श्री अमित बंधु जैन के निवास दिगंबर जैन कॉलोनी पर हुआ।

 

 

 

 

संगठन की सहारनपुर की नई विश्व जैन शाखा के गठन हेतु आयोजित सदस्यों की विशेष सभा में सर्वसम्मति से श्री अरिहंत जैन, उपाध्यक्ष श्री पियूष जैन, महामंत्री श्री चिद्रूप जैन, कोषाध्यक्ष श्री अमित बंधु जैन, मंत्री डॉ रवि जैन और मीडिया प्रभारी श्री उमंग जैन को निर्वाचित किया गया।

शाखा अध्यक्ष श्री अरिहंत जैन ने संगठन द्वारा संचालित गतिविधियों और उद्देश्यों से सभी को अवगत कराया और सभा में उपस्थित सभी सदस्यों ने तन, मन, धन से जैन धर्म, तीर्थो, संतों के संरक्षण और समाज सेवा हेतु कार्य करने का संकल्प लिया।

आकाश जैन राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी, विश्व जैन संगठन ने बताया की विश्व जैन संगठन के संरक्षक श्री गोल्डी जैन, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संजय जैन, उपाध्यक्ष श्री यश जैन, मीडिया प्रभारी आकाश जैन ने सहारनपुर की नई शाखा के गठन के अवसर पर सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को शुभकामनाएं प्रेषित की

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *