श्रमण भगवन महावीर स्वामी के निर्वाण कल्याण महोत्सव पर निर्वाण लाडू समर्पित किया गया दीपावली मनाई गई
रामगंजमंडी
जैन दर्शन मे दीपावली पर्व का विशेष महत्व है कार्तिक कृष्णा अमावस्या को श्रमण भगवान् महावीर स्वामी को निर्वाण प्राप्त हुआ था एवम गौतम स्वामी को केवलज्ञान की प्राप्ति हुयी थी और इसी दिन से वीर निर्वाण संवत की शुरुआत हुयी थी इसीलिए दीपावली पर्व मनाया जाता है
सोमवार की सुबह की बेला मे ही भक्तो का मंदिर आना शुरू हो गया था जिनालयो मे भक्तो की काफी भीड़ देखी गयी अभिषेक करने वालो की लम्बी कतार लगी रही सभी मंदिरों मे एवम वेदियो पर निर्वाणकाण्ड महावीराष्टक बोलते हुए निर्वाण लाडू समर्पित किया गया सर्वप्रथम मूलनायक भगवान् शांतिनाथ भगवान् के समक्ष्य समर्पित किया गया


वही त्रिमूर्ति जिनालय मे युवा शक्ति का उत्साह जमकर देखने को मिला इसके साथ ही ऐलक श्री 105 क्षीरसागर महाराज के वर्षायोग मे स्थापित मंगल कलश पूज्य महाराज श्री के सानिध्य मे प्रदान किए गए सर्वप्रथम प्रथम कलश स्थापना कर्ता श्रीमान सुरेश कुमार सिद्धार्थ बाबरिया को प्रदान किया गया














इस समारोह मे श्रीमान सुरेश बाबरिया ने अपने मार्मिक भजन से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया इसके साथ ही सभी ने परस्पर एक दुसरे को इस महापर्व की शुभकामना दी



एवम बडो को चरण स्पर्श कर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया । दोपहर में सभी समाज जनों ने अपने घरों पर गौतम स्वामी की पूजन कर दीपावली पर्व मनाया ।
अभिषेक जैन लुहाड़ीया रामगंजमंडी
