मोती कटरा के जैन मंदिर में विधान में प्रभु के समक्ष समर्पित किए गए

धर्म

मोती कटरा के जैन मंदिर में विधान में प्रभु के समक्ष समर्पित किए गए

आगरा

आगरा के मोती कटरा स्थित तार की गली के श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर वात्सल्य संत निलय में फाल्गुन अष्टाहिन्का पर्व के पावन अवसर पर सर्वांगभूषण आचार्यश्री चैत्यसागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन चल रहा है।

जिसमें विधान के छठवें दिन 04 मार्च का शुभारंभ सौभाग्यशाली भक्तों ने श्रीजी की प्रतिमा को पांडुक शिला पर विराजमान कर जिन अभिषेक एवं शांतिधारा कर किया|

 

 

 

 

 

इसके बाद विधानाचार्य आनन्द जैन शास्त्री के मार्गदर्शन में सिद्ध भगवान के गुणों के अर्घ्य जिनेन्द्र प्रभु के चरणों में समर्पित किए।

 

संध्या काल में भक्तों ने सगीतमंय श्रीजी की मंगल आरती की एवं मोती कटरा महिला मंडल ने नृत्य की प्रस्तुति दी |

 

इस अवसर पर मनोज बाकलीवाल,पवन जैन,पंकज जैन,संजीव जैन,अशोक सेठी,मुकेश जैन,मानकचंद जैन,देवांश जैन,आकाश जैन,अनुज जैन,हीरालाल जैन,अमन जैन,अजित जैन,शुभम जैन प्रभा जैन,पुष्पा जैन,प्रीति जैन, प्रिंसी जैन,ममता जैन,खुशबू जैन,श्रेया जैन, अरुणा जैन प्रिया जैन,सोनल जैन डॉली जैन,पायल जैन,समस्त सकल जैन समाज बड़ी संख्या में मौजूद रहे|
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *