तपस्वी सम्राट आचार्य सन्मति सागर उच्च प्राथमिक विद्यालय एवम गुरु मंदिर भूमि पूजन व शिलान्यास 17 को
भींडर
असहाय लोगो की मदद एवम समाज सेवा के लिए समर्पित संस्थान आदिब्रह्मा आदिनाथ फाउंडेशन द्वारा राजस्थान के उदयपुर जिले के भींडर नगर मे परम पूज्य चतुर्थ पट्टाचार्य आचार्य सुनील सागरजी महाराज की प्रेरणा एवम आशीर्वाद से तपस्वी सम्राट आचार्य सन्मति सागर उच्च प्राथमिक विधालय एवम तपस्वी सम्राट आचार्य सन्मति सागरजी गुरु मंदिर भूमि पूजन व शिलान्यास समारोह 17जनवरी 2022 की प्रातः 10 से 1 बजे की बेला मे होने जा रहा है। संस्थान के निदेशक अनिल स्वर्णकार व अध्यक्ष सुरेश कोठारी ने बताया इस आयोजन मे आचार्य श्री सुनीलसागर महाराज संघ के मुनि संपूज्य सागरजी मुनि सुश्रुत सागर जी महाराज का गोरवमयी सानिध्य मिलने जा रहा है। पांडाल का लोकार्पण श्रीमान धुलचंद वीरमोत सलुम्बर के कर कमलो से होगा। ध्वजारोहण श्रीमान सुरेश कांतादेवी कोठारी परसाद मुंबई निवासी करेगे।

इसी क्रम मे गुरु मंदिर का शिलान्यास श्रीमान विश्वसेन ज्ञानचंद मिण्डा मुंबई द्वारा, विद्यालय शिलान्यास श्रीमती वन्द्नादेवी श्रीमान मांगीलाल, श्रीमती नीलम श्री प्रदीप हण्डावत, मान्या रिजुला हण्डावत सेमारी अँधेरी मुंबई व सरस्वती मंदिर का शिलान्यास श्रीमान मणीलाल गोटी बडगाव (सराडा) द्वारा होगा।
अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमंडी की रिपोर्ट
