प्रथमाचार्य श्री शान्तिसागर जी महाराज का दीक्षा शताब्दी महोत्सव 7 जनवरी को जयपुर में मनाया जाएगा

धर्म

प्रथमाचार्य श्री शान्तिसागर जी महाराज का दीक्षा शताब्दी महोत्सव 7 जनवरी को जयपुर में मनाया जाएगा

जयपुर,
देश की सर्वोच्च साध्वी गणिनी प्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी की प्रेरणा से प्रथमाचार्य चारित्र चक्रवर्ती आचार्य श्री शान्तिसागर जी महाराज का शताब्दी दीक्षा महोत्सव देशभर में एक वर्ष तक विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाया जाएगा।

 

 

अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जैन ने अवगत कराया कि 5 नवम्वर दोपहर 1 बजे युवा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन की अध्यक्षता में प्रदेश पदाधिकारियों व शाखा अध्यक्षों की संयुक्त मीटिंग श्री आदिनाथ भवन गायत्री नगर महारानी फार्म जयपुर में हुई ।

 

 

 

 

युवा परिषद प्रदेश पदाधिकारी की मीटिंग में यह निर्णय लिया गया कि उक्त दीक्षा महोत्सव 7 जनवरी को राष्ट्रीय स्तर पर युवा परिषद के 47 वें स्थापना दिवस समारोह के पावन अवसर पर जयपुर महानगर में मनाया जायेगा , जिसमें समस्त राष्ट्रीय पदाधिकारी, विभिन्न प्रांतो से युवा परिषद की शाखाओं के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहेंगे। मीटिंग में युवा परिषद के प्रदेश महामंत्री बिमल बज , प्रदेश संस्कृतिक मंत्री सुनीला बाकलीवाल, कशवी जैन, प्रदेश संयुक्त मंत्री श्रद्धा जैन एवं युवा परिषद मानसरोवर संभाग के अध्यक्ष अशोक जोला ,संरक्षक सतीश कासलीवाल, जयपुर हेरीटेज के अध्यक्ष रुपेन्द्र जैन एवं महामंत्री नरेश छाबड़ा आदि पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *