शरद पूर्णिमा की बेला में आचार्य श्री विद्यासागर महाराज एवं गणिनी आर्यिका ज्ञानमती माताजी का जन्म महोत्सव श्री जैन सोशल ग्रुप रामगंज मंडी द्वारा मनाया गया।
रामगंजमंडी
28 अक्टूबर की वह बेला जो शरद पूर्णिमा के नाम से जानी जाती है लेकिन जैन जगत इसे महान दिन के रूप में मनाता है।
इस अवसर पर श्री दिगंबर जैन सोशल ग्रुप रामगंज मंडी द्वारा आचार्य श्री विद्यासागर महाराज एवं आर्यिका श्रेष्ठ गणिनी गुरु मां आर्यिका 105ज्ञानमती माताजी का जन्मोत्सव मनाया गया इन अनुपम क्षणों में समूह द्वारा रंगारंग कार्यक्रम किए गए कार्यक्रम की शुरुआत आचार्य श्री के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन से की गई। जो समूह के पदाधिकारी के द्वारा किया गया। इसके बाद समूह के बच्चों द्वारा अलौकिक मंगलाचरण की प्रस्तुति (आए क्यों नहीं विद्यासागर महाराज )बच्चों द्वारा की गई। जो बहुत ही अनुपम रही।






इसके साथ ही समूह सदस्य गरबा करते हुए इस महोत्सव को मना रहे थे। एवम बच्चों द्वारा भी प्रस्तुतियां दी गई। इसके साथ ही पुरस्कार भी वितरित किए गए और अंत में भक्ति में झूमते गाते आचार्य श्री की 48 दीपको से मंगल आरती की गई।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट
