100 प्रतिशत मतदान हो यह हमारी जिम्मेदारी है विश्व एक परिवार है जिसमें सबको जीने का अधिकार है मुनिश्री विमलसागर महाराज

धर्म

100 प्रतिशत मतदान हो यह हमारी जिम्मेदारी है विश्व एक परिवार है जिसमें सबको जीने का अधिकार है मुनिश्री विमलसागर महाराज

घाटोल
सर्वश्रेष्ठ साधक आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के शिष्य
मुनिश्री विमल सागर, मुनिश्री अनंत सागर,मुनिश्री धर्म सागर, मुनिश्री भाव सागर महाराज के सानिध्य में हनुमान मंदिर नेगरेड़ परिसर मे राष्ट्रीय स्वयं सेवा संघ का कार्यक्रम हुआ वही 31 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे आदर्श विद्यालय में मुनिश्री के द्वारा बच्चों को सर्वश्रेष्ठ शिक्षा के लिए टिप्स दिए जाएंगे।

 

 

 

इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए मुनिश्री विमल सागर महाराज ने कहा कि राष्ट्र के लिए समर्पित है राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सभी सदस्य, भारत का उत्थान कैसे हो हमारे गुरुदेव ने 7 सूत्र दिए हैं, स्वस्थ तन शाकाहार से ही संभव है ,अपने जीवन में शाकाहार अपनाओ, स्वयंसेवकों को यह स्वयं को मजबूत बनाता है देश की रक्षा के लिए तत्पर रहे, सभी निरोगी बने ,किसी को कष्ट ना हो ऐसी भावना रखना चाहिए, विश्व एक परिवार है जिसमें सबको जीने का अधिकार है

,भारतीय संस्कृति को संत ही बचा कर रखे हैं, भारत की धरती पर करोड़ों गोकुल होते थे ,गौ माता बड़ी सयानी है, गाये कभी मांस नहीं खाती है, खाद्य पदार्थों में सूअर का मांस डल रहा है, गायो की रक्षा करे गौशालाओ में भेजे, राष्ट्र की रीढ़ गाय हैं, भारत देश गायों का रव सुनकर गौरव मानता था, गाय का पालन करें यह चेतन धन है सर्वश्रेष्ठ संपदा है, गाय चेतन धन है इसकी सुरक्षा करें ,शरीर राष्ट्रीय संपत्ति है ,इसका सही उपयोग करें, ऑक्सीजन के लिए वृक्ष जरुर लगाए, विदेशी लोग कम थे फिर भी राज करके चले गए

 

 

एक वक्ता ने कहा कि सन 1925 से शुरुआत हुई थी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 2 वर्ष बाद शताब्दी पूरी होगी ,आज सांस्कृतिक गौरव लौट रहा है , हिन्दी भाषा को गौरव प्राप्त हो रहा है, योग को विश्व में मान्यता मिल रही है, भारत को वैभवशाली बनाने के लिए प्रयत्न किया जा रहा हैं, पारिवारिक वातावरण टीवी मोबाइल से बिगड़ रहा है, देश को पर्यावरण की रक्षा के लिए प्लास्टिक मुक्त करना होगा ,एक पौधा अपने जन्मदिन पर जरूर लगाएं ,स्वदेशी की ओर बढे विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार करें, देश का पैसा देश में रहे ,आने वाले समय में हमारा भारत फिर से विश्व गुरु बने ,युद्ध के समय में भारत ही कुछ दे सकता है ,100 प्रतिशत मतदान हो यह हमारी जिम्मेदारी है, राष्ट्रीय हित में मतदान हो।

वही कार्यक्रम में घाटोल नगर सेठ राजमल सेठ, मुनि त्यागी साधु सेवा कमेटी के अध्यक्ष अजीत लालावत मंत्री दीपक मुंगाणिया ,अल्पेश कोठारी, राजेंद्र परसोलिया के साथी नगर के गणमान्य जन महिला उपस्थित रहे।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *