भव्य वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न
पिड़ावा:
-ग्राम मगीसपुर में श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर की अष्टकुमारिया द्वारा वेदी शुद्धि के बाद वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव का कार्यक्रम रविवार को आनन्द पूर्वक, भक्ति भाव के साथ सम्पन्न हुआ।
जैन समाज प्रवक्ता मुकेश जैन चेलावत ने बताया कि पिड़ावा से 17किलोमीटर दुर मगीसपुर में जैन समाज का अति प्राचीन मन्दिर की वेदी में जिर्णोद्धार मरम्मत करने के बाद रविवार को भव्य वेदी प्रतिष्ठा का कार्यक्रम बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ परम पूज्य 108 श्री सुव्रत सागर महाराज के मंगल आशीर्वाद व पंडित राजकुमार जैन पिड़ावा के पावन निर्देशन में आनन्द पूर्वक सम्पन्न हुआ

इस अवसर पर प्रातःकाल भगवान का अभिषेक, शान्ति धारा, नित्य नियम की पूजन, याग मण्डल विधान संगीतमय के साथ किया गया उसके बाद भगवान पार्श्वनाथ, शान्ति नाथ भगवान को सिर पर रखकर गांव में शोभायात्रा निकाली गई ।

शोभायात्रा में श्रावक,श्राविकाये भक्ति करते हुवे चल रहे थे उसके बाद भगवान पर अभिषेक किया गया अभिषेक के पश्चात मूलनायक भगवान श्री पार्श्वनाथ भगवान को नवीन वेदी में विराजमान राजेन्द्र कुमार जैन,शुभम कुमार जैन मंगीसपुर वाले परिवार की ओर से किया गया उसके बाद पिड़ावा,पाटन,भवानीमण्ड़ी,कड़ोदिया, नलखेड़ा, उज्जैन, कोटा सुसनेर, सुनेल, मिश्रोली आदि स्थानों से आये श्रावक श्राविकाओं ने वात्सल्य भोजन किया गया।





इस अवसर पर मगीसपुर कमेटी कमलेश जैन, मनोज जैन, नरेंद्र जैन, नरेश जैन, कवि अनिल उपहार , दिनेश जैन,अभय कुमार जैन आदि लौगो ने व सकल दिगम्बर जैन समाज पिड़ावा अध्यक्ष अनिल चेलावत ने सभी का आभार व्यक्त किया।
गांव की विशेषता
यह एक सुन्दर गांव है यहां जैन समाज का एक घर है और यहां की राजा महाराजाओ की बावड़ी देखने योग्य है।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट
