**आचार्य श्री सुनील सागर जी गुरुदेव के 49 वे अवतरण दिवस के शुभमंगल अवसर पर आर्यिका विजयमति वूमेंस फेडरेशन भारत द्वारा आयोजित कार्यक्रम** सुरेश चंद्र गांधी नोगामा जिला बांसवाड़ा राजस्थान की रिपोर्ट
परम् पूज्यनीय अध्यात्मयोगी ,चर्याचक्रवर्ती, चतुर्थ पट्टाधीश आचार्य श्री सुनील सागर जी महामुनि राज जी के आशीर्वाद से आचार्य श्री आदिसागर अंकलीकर परंपरा की 20 वी सदी की प्रथम गणिनी आर्यिका श्री 105 विजयमति माताजी को समर्पित **आर्यिका विजयमती वुमंस फेडरेशन भारत** के तत्वाधान में एवं *गुरु माँ आर्यिका श्री 105 आराध्यमति माताजी* के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता सम्पन्न करवाई गई। *गुरु पूर्णिमा से लेकर गुरु “अवतरण दिवस तक* समय तय कर भक्तामर महास्तोत्र से संबंधित दो प्रतियोगिताएं इंदोर वासियों के लिए रखी गई , जिसमें भक्तामर कंठस्थ करना आयु सीमा 5 से 15 वर्ष एवं भक्तामर लेखन करना जिसकी आयु सीमा 15 वर्ष और उससे अधिक रखी गई।
इस प्रतियोगिता में इंदौर नगर के बच्चों और बड़ों ने बढ़ चढ़कर सहभागिता की। सभी लेखन करने वाले प्रतिभागियों ने एवं भक्तामर कंठस्थ करने वाले छोटे-छोटे बच्चों ने बहुत ही साफ, शुद्ध, और लय के साथ भक्तामर स्तोत्र का वाचन किया।

आर्यिका विजयमति वूमेंस फेडरेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती प्रेरणा शाह, राष्ट्रीय मंत्री श्रीमती अंजलि जैन, राष्ट्रीय संगठन संयोजिका श्रीमती तिलक नंदिनी शाह एवं सलाहकार श्री सनत कुमार जी जैन का विशेष सहयोग रहा ।
भक्तामर जी कंठस्थ करवाने का श्रेय सभी बच्चों के माता-पिता एवं उनकी पाठशाला अध्यापिका इंदौर निवासी सुश्री *देशना जैन* को जाता है जिन्होंने सभी बच्चों को भक्तामर कंठस्थ करवाया और प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया
**इंद्रपुरी चातुर्मास उत्सव 2026**
विशाल संघ *नायक आचार्य श्री सुनील सागर जी गुरुदेव* के अवतरण दिवस के शुभमंगल अवसर पर आयोजित इस प्रतियोगिता कार्यक्रम में विजयमति वूमेंस फेडरेशन भारत द्वारा प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वालों को चांदी का कलश द्वितीय स्थान वालों को चांदी की जाप की माला तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को 10 ग्राम चांदी का सिक्का एवं सभी सहभागियों को पांच-पांच ग्राम चांदी के सिक्के दिए गए। लेखन प्रतियोगिता में प्रथम श्रीमती प्रीति जैन,,द्वितीय श्रीमान ललित जी सेठी,तृतीय श्रीमती शशि जैन रहे।
भक्तामर कंठस्थ करने वालों में प्रथम अर्णव जैन द्वितीय मंथन जैन और तृतीय विशुद्धी पटौदी रहे।
रिपोर्टिंग
राष्ट्रीय संगठन संयोजिका श्रीमती तिलकनंदिनी शाह।
