आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के अवतरण दिवस एवम पूज्य मुनिश्री विनीत सागर महाराज के दीक्षा दिवस पर रामगंजमंडी के भक्त समूह को परभणी मे मिला पूजन एवं मंगल आशीष का पुण्य लाभ
रामगंजमंडी
शरद पूर्णिमा के अवसर पर शनिवार को पूज्य आचार्य श्री 108 विद्यासागर महाराज का जन्मोत्सव सम्पूर्ण जगत मे मनाया गया इन्ही अनुपम क्षणों मे परभणी महाराष्ट्र मे भी मनाया गया वही पूज्य मुनिश्री 108 विनीत सागर महाराज का दीक्षा दिवस मनाया गया
पूज्य मुनिश्री 108 विनीत सागर महाराज मंगल वर्षायोग 2018 रामगंजमंडी मे सम्पन्न हुआ था । रामगंजमंडी वासियों पर पूज्य महाराज श्री का मंगल आशीष सदैव रहा है ।

पूज्य श्री के दीक्षा दिवस पर रामगंजमंडी नगर के सिद्धार्थ पूजा बाबरिया अंकित प्राची गोधा ने वहा पहुचकर पूज्य मुनिश्री का मंगल आशीर्वाद लिया एवं पूज्य आचार्य श्री की मंगल पूजन मे भक्ति भाव के साथ सम्मलित होकर जल समर्पित किया इसके साथ उन्होंने पूज्य महाराज श्री को पाद प्रक्षालन के साथ नवधा भक्ति पूर्वक आहार भी दिया । इन्होने सवेरे नेमीनाथ जिनालय ने श्रीजी का अभिषेक भी किया ।




इनका कहना था की आज हमारा मन गदगद भावो से भर गया और मन मे एक अलग ऊर्जा का संचार हो रहा है । इस समारोह की बेला मे स्वाध्याय मंडल परभणी द्वारा प्रकाशित पुस्तक आहारविधि निर्देशिका का भी विमोचन हुआ जिसका सौभाग्य भी रामगंजमंडी वासियों को प्राप्त हुआ । संयकालीन बेला में इन्होने समस्त आयोजन के बाद अतिशय क्षेत्र नेमगिरी तीर्थ जिंतूर की भी वंदना कर दर्शन लाभ लिया ।
अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमंडी की रिपोर्ट
