अधिक लोगो को शाकाहारी बना चुके है ,इसीलिए उन्हें “Golden book of records” से भी सम्मानित किया गया है. आचार्य विमल सागर सूरी महाराज ने डॉ गंगवाल द्वारा किए जा रहे कार्य की जमकर तारीफ़

धर्म

डॉ कल्याणमल गंगवाल अकेले ही अपने दम पर 40 लाख से अधिक लोगो को शाकाहारी बना चुके है ,इसीलिए उन्हें “Golden book of records” से भी सम्मानित किया गया है.
आचार्य विमल सागर सूरी महाराज ने डॉ गंगवाल द्वारा किए जा रहे कार्य की जमकर तारीफ़

एक ऐसी हस्ती जिस पर जैन समाज ही नहीं सम्पूर्ण मानव जगत सराहना करता है एवम उन्हे अनेक संतो की आशीष प्राप्त है ऐसी हस्ती शाकाहार प्रचारक डॉक्टर कल्याणमल गंगवाल पुणे जिन्हे हाल ही मे महाराष्ट्र सरकार ने पद्मश्री हेतु नामांकित किया है।

 

 

 

 

 

उनके विषय मे बोलते हुए धर्म प्रचारक श्वेताम्बर मूर्तिपूजकआचार्य विमल सागर सूरी महाराज ने कहा की हजारो लोगो की जिंदगी बदल सके ऐसे व्यक्ति है डॉक्टर कल्याणमल गंगवाल पुणे जिन्होने अनेक लोगो की ज़िन्दगी को बदला है उन्होंने कहा सोमवार से शुक्रवार तक डॉक्टर गंगवाल मेडिकल प्राक्टिस करते है और शनिवार और ईतवार जीवदया शाकाहार और व्यसन मुक्ति का प्रसार प्रचार करते है


वह भी न्यूनतम मूल्य पर वह साधारण जीवन व्यतीत करते है वे हिंदी,इंग्लिश,मराठी अदि भाषाओ मे अपना उद्बोधन देते है महाराज श्री ने कहा कई बार विदेश जाते है शाकाहार का गजब मूवमेंट चलाते है उन्होंने 40 लाख से अधिक लोगो को शाकाहारी बनाया है

 

 

उनसे जुडा एक वाकया
पूज्य महाराज श्री ने बताया की लन्दन के जामा मस्जिद के इमाम एक सम्मेलन मे उन्हे मिले थे दोनों पास पास अतिथि बनकर कुर्सी पर बैठे हुए थे उस समय बातो मे गंगवाल ने उन्हे भाषण दिया और अपना साहित्य उनको दिया दोनों के बीच दोस्ती हुई लन्दन के जामा मस्जिद के इमाम ने उनसे कहा की कल मेरे घर भोजन पर पधारे तब गंगवाल ने जवाब दिया उनका जो शब्द था उन्होने कहा मुझे माफ़ करना जहा पर मासाहार होता हो वहा का मै पानी भी नहीं पीता आपके मेरे बीच दोस्ती हो सकती है मगर खान पान नही, बाद दोनों के बीच डिबेट भी हुयी।

 

फिर कुछ समय के बाद जामा मस्जिद के इमाम ने मासाहार छोड़ा और उनकी बेगम ने भी छोड़ा और अनेक लोगो को शाकाहारी बनाया आज वे इमाम अनेकों लोगो को शाकाहारी बना चुके है और मेरे शाकाहार आन्दोलन से भी जुडे है समय समय पर सम्मेलन मे आते है

 

अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमंडी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *