ब्रह्मचारी प्रदीप जैन सुयश का सफल ऑपरेशन के बाद अस्पताल से मिली छुट्टी

धर्म

ब्रह्मचारी प्रदीप जैन सुयश का सफल ऑपरेशन के बाद अस्पताल से मिली छुट्टी
इंदौर

बाल ब्रह्मचारी श्री प्रदीप जी सुयश जो अशोकनगर के गौरव हैं। उनके विषय में जितना लिखा जाता है वह अपने आप में एक व्यक्तित्व हैं, बहुमुखी प्रतिभा से संपन्न है।

देश के कोने-कोने में पहुंचकर उन्होंने संतों की आशीष से,एवं अपने ज्ञान रूपी चक्षु से, मंदिरों का कायाकल्प करने में विशेष योगदान देकर उनके पंचकल्याणक एवं प्रतिष्ठायें करवाई हैं जो आज अपना एक आयाम ले रहे हैं।

 

 

अपने जीवन में  हर माह लगभग 6000 किलोमीटर की यात्रा करते हैं बस लक्ष्य की ओर अग्रसर रहते हुए जिनालयो के कायाकल्प प्रतिष्ठा करवाना यही कार्य में अपनी सक्रियता देते हैं।

 

 

सादगी जीवन जीने वाले भैया अपने जीवन को सार्थक कर रहे हैं सादगी पूर्ण भोजन करना उनके व्यक्तित्व का सबसे बड़ा लक्षण हैं। साधारण परिवेश में रहना उनके व्यक्तित्व की अलग पहचान को बताता है। धर्म सेवा को अपना सबकुछ मानकर सदा समर्पित रहते हैं


विगत कुछ कुछ दिन पूर्व थकान के कारण और कार्य की अधिकता में उन्हें बेचैनी सी महसूस होने लगी लेकिन थकान मानकर वह उसे नजरअंदाज कर गए। लेकिन कुछ समय के बाद पुनः उन्हें दर्द होने लगा, हाथ व पैरों में ठंडा पन महसूस हुआ जब उनके द्वारा चिकित्सक को दिखाया गया तो पता चलता है कि उन्हें दो साइलेंट अटैक आए हैं। नियम संयम और ब्रह्मचर्य का बल होने से इनके शरीर पर यह अटैक कुछ विशेष असर नहीं कर पाए।

गुना के चिकित्सक के बार बार बोलने पर उन्होंने इंदौर के चिकित्सक डॉ इदरीस खान को दिखाकर अपना उपचार करवाया। एंजोपिलास्टि कर उन्हें स्वस्थ किया गया। भैया जी अभी स्वस्थ है। और स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। उन्हें अस्पताल से छुट्टी भी मिल चुकी है। उनकी मुस्कान बताती है कि वह बहुत अच्छे साधक हैं।

 

जब भैया जी का इलाज हुआ तब डॉक्टर हर्षित जैन अहमदाबाद व डॉक्टर सुनील जैन जयपुर इंदौर आए और इलाज में सहभागी बने यही कामना करते हैं कि आप स्वस्थ हो दीर्घायु हो, पूर्ण आयु हो,
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *