रामगंज मंडी के शांतिलाल गौतम कुमार मित्तल परिवार को मिला परभणी महाराष्ट्र में पूज्य मुनि श्री अतुल सागर महाराज की आहारचर्या एवं चरण वंदना का लाभ
परभणी महाराष्ट्र
विश्व वंदनीय आचार्य श्री 108 विद्यासागर महाराज के परम शिष्य पूज्य मुनि श्री 108 विनीत सागर जी महाराज एवं पूज्य मुनि श्री 108 अतुल सागर जी महाराज का मंगल वर्षा योग 2023 महाराष्ट्र के परभणी में भक्ति भाव के साथ हो रहा है।
पूज्य मुनिश्री 108 विनीत सागर जी महाराज का मंगल वर्षा आयोग 2018 में रामगंज मंडी राजस्थान में संपन्न हुआ था पूज्य मुनि संघ के दर्शन हेतु महाराष्ट्र की परभणी में दूर दराज भक्त पहुंच रहे है। वही पूज्य मुनि संघ की समस्त चर्याओ में अपनी सहभागिता देकर कर्म निर्जरा कर रहे है।

आज की बेला रामगंज मंडी नगर के लिए हर्ष लेकर के आई जब परभणी महाराष्ट्र में पूज्य मुनि श्री अतुल सागर महाराज की आहारचर्या व चरण वंदना का लाभ रामगंज मंडी नगर के श्रीमान शांतिलाल गौतम कुमार मित्तल परिवार को प्राप्त हुआ जब पूज्य गुरुदेव की समस्त आहारचर्या निर्विघ्न संपन्न हुई तो उनके चेहरे पर साफ कुछ ही झलक रही थी।




और मन हिलोरे मारते हुए कह रहा था मेरी झोपड़ी के भाग आज जाग जाएंगे, गुरु आएंगे, मेरे जन्मों के सारे पाप कट जाएंगे, गुरु आएंगे हम तो दीप दीपावली के जलाएंगे गुरु आएंगे। हम तो विधिपूर्वक आहार कर आएंगे गुरु आएंगे। इनके चेहरे की खुशी साफ झलक रही थी जो हम छायाचित्र के माध्यम से भी देख सकते हैं।
परभणी से प्राप्त चित्र के साथ एवं जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट
