विश्व जैन संगठन ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी से उनके जन्म दिवस पर की गिरनार जी के लिए उनकी 16 साल पुराने वायदे को पूरा करने की मांग

धर्म

विश्व जैन संगठन ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी से उनके जन्म दिवस पर की गिरनार जी के लिए उनकी 16 साल पुराने वायदे को पूरा करने की मांग

नई दिल्ली

विश्व जैन संगठन के विश्वास नगर, दिल्ली के मुख्य कार्यालय पर आज 22 अक्टूबर 2023 को आयोजित विशेष सभा में श्री संजय जैन राष्ट्रीय अध्यक्ष विश्व जैन संगठन ने भारत के गृहमंत्री श्री अमित शाह जी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए माननीय गृहमंत्री जी से निवेदन करते हुए कहा कि दिनांक 11 अक्टूबर 2007 को दिल्ली के प्रसिद्ध लाल मंदिर जी पर वरिष्ठ नेता श्री लाल कृष्ण आडवाणी जी और गुजरात के तत्कालीन गृहमंत्री श्री अमित शाह जी द्वारा पूज्य जैन आचार्य श्री 108 मेरु भूषण जी महाराज का अनशन खुलवाने हेतु वायदा किया था कि जैन समाज के साथ न्याय होगा और गिरनार जी पर नेमीनाथ भगवान की मोक्ष स्थल पर सुरक्षित रूप से दर्शन मिलेंगे।

 

 

 

 

राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी श्री आकाश जैन ने बताया की आज 16 वर्षो बाद भी आज भी वह वायदा अधूरा है और जैन समाज के अन्याय और अत्याचार की पराकाष्ठा हो चुकी है, जैन समाज के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है। कोर्ट के आदेशों की अवहेलना की जा रही है।

 

संगठन के संरक्षक श्री गोल्डी जैन, महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका श्रीमती रुचि जैन, उपाध्यक्ष श्री यश जैन, प्रचार मंत्री श्री प्रदीप जैन, सहकोषाध्यक्ष मयंक जैन और विपिन जैन, अमित जैन, संगठन के नोएडा संयोजक श्री राहुल जैन जी और अन्य सदस्यों की उपस्तिथि में निर्णय लिया गया कि वायदा पूरा न होने और अन्य तीर्थों पर अवैध अतिक्रमण के विरोध में 17 दिसंबर को दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान सहित सम्पूर्ण देश में देशव्यापी आंदोलन आरंभ करेगा,

 

जिसकी पूर्ण जिम्मेवारी केंद्र और राज्य सरकारों की होगी।

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *