नीति आयोग, भारत सरकार के सदस्या अर्चना जैन दर्शनार्थ पहुंची चांदखेड़ी क्षेत्र कमेटी ने किया स्वागत

धर्म

नीति आयोग, भारत सरकार के सदस्या अर्चना जैन दर्शनार्थ पहुंची चांदखेड़ी क्षेत्र कमेटी ने किया स्वागत

चांदखेड़ी
भारत सरकार के नीति आयोग की सदस्या श्रीमति अर्चना जैन गुरुवार रात्रि 10:00 बजे श्री चंद्रोदय अतिशेष क्षेत्र चांदखेड़ी पर पहुंची। श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र चांदखेड़ी की कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने वहां पहुंचकर उनका स्वागत किया।

 

 

 

शुक्रवार प्रात उन्होंने भगवान आदिनाथ के दर्शन कर, अभिषेक शांतिधारा देखी एवम् पूजन इत्यादि कर दर्शन लाभ लिया। उसके पश्चात 11:00 बजे श्रीमती अर्चना जैनने संत श्री सुधा सागर पब्लिक स्कूल में जाकर दीप प्रज्वलन के पश्चात छात्रों के साथ चर्चा की।

 

 

 

 

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्री मति अंकिता चतुर्वेदी एवं समस्त शिक्षक गणों द्वारा एवं विद्यार्थियों द्वारा सम्मानीय अतिथि महोदय का स्वागत किया गया। उनके स्वागत में सामूहिक गान एवम् नृत्य प्रस्तुत किया गया। जिसे देखकर वह अत्यंत हर्षित हुई। उन्होंने बच्चों के साथ उन्होंने विभिन्न विषयों पर चर्चा करी। एवं नारी शक्ति का महत्व बताया।

 

अर्चना जैन भारत सरकार के नीति आयोग की 3 सदस्यो में से एक गैर सरकारी सदस्य है एवं जीव दया के क्षेत्र में बहुत ही उत्तम कार्य कर रही है। वह ग्वालियर में मुनि श्री अविचल सागर महाराज की प्रेरणा से चल रही दया भावना फाउंडेशन की अध्यक्ष रह चुकी है। एवं अभी ग्वालियर में 20 एकड़ भूमि पर जीव दया चिकित्सालय का निर्माण करवा रही है। जिसमें गोवंश एवं समस्त मुक्त प्राणियों का उपचार हो सकेगा।


इसके साथ ही वे सामाजिक न्याय विभाग एवं महिला सशक्तिकरण विभाग की भी वाइस प्रेसिडेंट रह चुकी हैं। सड़क पर दुर्घटना में घायल होने वाले गोवंश एवं मनुष्य को बचाने की दिशा में वह गोवंश को रेडियम बेल्ट बनवाने का कार्य कर रही है। एवं वर्तमान में 100 से अधिक गौशालाएं उनके निर्देशन में संचालित हो रही हैं। भारत सरकार द्वारा हिंदी भाषा के उत्थान क्षेत्र में स्थापित किए गए विभाग की आप प्रमुख है।


चंद्रोदय क्षेत्र चांदखेड़ी के अध्यक्ष श्री हुकम जैन काका ने विद्यासागर भवन में श्रीमती अर्चना जी जैन का स्वागत किया। एवं सकल जैन समाज खानपुर ने उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका अभिवादन किया। क्षेत्र के अध्यक्ष हुकम जैन काका, महामंत्री श्री नरेश वेद, संरक्षक श्री विनोद सुरलाया, कै सी जैन, भगवान स्वरूप जैन, प्रशांत जैन, कालू,महावीर जैन, राजेंद्र पोरवाल, योगेश जैन जीवदया,

 

 

 

श्री दिगंबर जैन महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती निशा जैन कागला, निशा वेद, सोनम कागला, लीला जैन एवं समस्त महिला कार्यकारिणी ने अर्चना जैन का शॉल एवम् माला पहनाकर अभिवादन किया। तत्पश्चात क्षेत्र पर हो रहे विकास कार्यों का अवलोकन लिया। एवम संध्या आरती के बाद वह कोटा से रेल मार्ग से पुनः दिल्ली की और रवाना हुई।

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *