दीक्षा पूर्व दीक्षार्थी प्रेम कुमार जैन की बिनोरी यात्रा पारसोला में निकाली गई शाम को हल्दी और मेहंदी रस्म संपन्न

धर्म

दीक्षा पूर्व दीक्षार्थी प्रेम कुमार जैन की बिनोरी यात्रा पारसोला में निकाली गई शाम को हल्दी और मेहंदी रस्म संपन्न
पारसोला। सात प्रतिमा धारी नैनवा प्रवासी जयपुर ब्रह्मचारी प्रेम कुमार जैन की दीक्षा आगामी 21 अक्टूबर को वात्सल्य वारिघि पंचम पट्टाघीश आचार्य श्री वर्धमान सागर जी के सिद्ध हस्त कर कमलों से पारसोला में संपन्न होगी। जयंतीलाल कोठारी अध्यक्ष तथा ऋषभ पचौरी अध्यक्ष वर्षायोग समिति अनुसार दीक्षार्थी का बहुमान करने के लिए सकल दिगंबर जैन समाज पारसोला तथा चातुर्मास वर्षा योग समिति द्वारा 19 अक्टूबर को दोपहर को भव्य शोभायात्रा यात्रा निकाली जिसमें श्रद्धालुओं ने अपने घर के सामने बहुमान कर श्रीफल, सुखे मेंवे, मिश्री फल से गोद भर कर दीक्षार्थी के शुभभाव की अनुमोदना की।आपके पुत्र मनोज कुमार जैन , मोहित जैन जयपुर ने बताया कि 30 जनवरी 1951 को श्रीमती रतन देवी उत्सव लालजी जैन नैनवा के यहां जन्मे ब्रह्मचारी प्रेम कुमार का बचपन से धर्म के प्रति काफी रुझान रहा आप दिव्तीय पट्टाचार्य आचार्य श्री धर्म सागर जी महाराज के समय से संघ से नियमित संपर्क में रहे और अनेक आचार्य संघ के संघपति बनकर अपने तीर्थ यात्रा भी कराया। ब्रह्मचारी गजु भैया, नमन भैया एवं राजेश पंचोलिया अनुसार ग्रहस्थ अवस्था के आपके पिता श्री ने दीक्षा लेकर मुनि समकित सागर जी बनकर संलेखना समाधि मरण किया वही आपकी मातुश्री रतन देवी भी आर्यिका विमल मति बनकर उन्होंने भी समाधि मरण किया।आपकी बेटी के श्वसुर भी वर्तमान में आचार्य परमेष्ठी है। वर्तमान में आप आचार्य वर्धमान सागर जी के शिष्य मुनि अपूर्व सागर जी के संघस्थ है। शोभा यात्रा का समापन सन्मति भवन में हुआ जहां आचार्य श्री वर्धमान सागर जी संघ सानिध्य में समाज द्वारा आपकी गोद भरने का कार्यक्रम हुआ शाम को परिजनों और समाज जनों द्वारा मेहंदी और हल्दी की रस्म पूर्ण की गई।राजेश पंचोलिया इंदौर से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *