संघ प्रमुख मोहन भागवत आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के दर्शन कर काफी समय तक विभिन्न विषयों पर चर्चा की

धर्म

संघ प्रमुख मोहन भागवत आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के दर्शन कर काफी समय तक विभिन्न विषयों पर चर्चा की
डोंगरगढ़
विश्व वंदनीय आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के दर्शन हेतु संघ प्रमुख मोहन भागवत चंद्रगिरी तीर्थ डोंगरगढ़ पधारे।

 

संघ प्रमुख मोहन भागवत आचार्य श्री विद्यासागर जी के दर्शन करने चंद्रगिरी डोंगरगढ़ पहुंचने पर उनका स्वागत चंद्रगिरी ट्रस्ट के अध्यक्ष किशोर जैन, कार्यकारी अध्यक्ष विनोद बडजात्या, उपाध्यक्ष सुधीर जैन, मंत्री चंद्रकांत ज जैन ,शहर मंडल भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित जैन प्रतिभास्थली ज्ञानोदय विद्यापीठ के संयुक्त मंत्री सप्रेम जैन दैनिक विश्व परिवार के श्री प्रदीप जैन ने उनका स्वागत किया।

आचार्य श्री से विभिन्न राष्ट्रीय विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया एवम काफी समय तक धर्म चर्चा हुई। श्री भागवत पूर्व में भी कई बार आचार्य श्री के दर्शन हेतु आ चुके हैं एवं कई बार वह कई मूलभूत विषयों पर भी पूज्य श्री से चर्चा कर चुके हैं एवं उनके विचारों को अमल में भी लाते हैं। इससे पूर्व कई बार वे आचार्य श्री से शाकाहार एवं अहिंसा आदि कई विषय पर भी चर्चा कर चुके हैं। श्री भागवत धर्मनिष्ट व्यक्तित्व हैं।


श्री भागवत से जुड़ी एक स्मृति

श्री मोहन भागवत पूज्य गुरुदेव के अनन्य भक्त है,आज 2013 का प्रसंग स्मरण आ गया, जब श्री भागवत कवर्धा से ,सांकरा रायपुर दर्शन करने आए थे,

 

 

 

 

1 घंटा उन्होंने पूज्य गुरुदेव का इंतजार किया था क्योंकि गुरुदेव सामायिक में थे। उस समय दैनिक विश्व परिवार के प्रियेश जैन को चर्चा के दौरान उन्होंने बताया था कि पूज्य गुरुदेव के दर्शन करने कवर्धा से आ रहा हूं। जो इस बात को दर्शाता है कि वे आचार्य श्री के परम भक्त हैं।

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *