राजनैतिक दलों को ये लगना चाहिए कि आप सेवा के लिए आना चाहते हैं मुनि पुंगव श्रीसुधासागर महाराज

धर्म

राजनैतिक दलों को ये लगना चाहिए कि आप सेवा के लिए आना चाहते हैं मुनि पुंगव श्रीसुधासागर महाराज

आगरा –
जैन राजनीतिक मंच के पहले सम्मेलन में मध्यप्रदेश महासभा संयोजक विजय धुर्रा ने कहा कि जब से आगरा की धरती से आवाज लगी है तब ही से देशभर की जैन समाज में राजनैतिक चेतना जाग उठी है और तब से ही पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य अध्यक्ष गंजराज गंगवाल कार्य कारी अध्यक्ष चन्द्रजीत सिंघवी राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष हुकम काका कोटा विधायक अनिल जैन निवाड़ी पूर्व विधायक सुकीर्ति जैन कटनी बहुत सुंदर तरीके से काम कर रहे हैं। इस सम्मेलन में मुनि पुंगव श्रीसुधासागर जी महाराज के पाद प्रक्षालन का सौभाग्य गोवा प्रदेश अध्यक्ष अनिल जैन ने प्राप्त किया स्वागत भाषण राष्ट्रीय अध्यक्ष गंजराज गंगवाल ने दिया।

 

 

 

 

 

संगठन को जमीनी स्तर से मजबूत करना है -काका
समारोह को संबोधित करते हुए कार्य अध्यक्ष सम्मेलन सूत्रधार हुकम काका कोटा ने कहा कि पूज्य महाराज श्री के आशीर्वाद से राजस्थान मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ में संगठन ने जमीनी स्तर पर काम कर रहा है हमें हर घर में अलख जगाने होगी आने वाले समय में हम इतने मजबूत हो जाये कि राजनैतिक पार्टीयां हमें घर बैठे टिकिट देने को आये इसके लिए आप सभी को समय देना होगा जैसा राजस्थान और मध्यप्रदेश की इकाई काम कर रही है वैसे कुछ करके दिखाना है।

 

ईमानदारी हमारी पहचान सेवा के लिए लाडिये-पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप आदित्य
पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप आदित्य ने कहा कि राजनीति हमारा धन्धा नहीं है अभी हुकम काका कह रहे थे कि हमारे हाथ में ताकत नहीं रही तो हमें कोई गिन नहीं रहा।

 

 

हमारे सीने में आग नहीं है हमें आग पैदा करनी होगी हम मन्दिरो की कमेटी में लड़ते हैं लेकिन राजनीतिक चेतना के लिए हमारे पास समय नहीं है चाहे देश की सरकार हो चाहे प्रदेश सरकार हो हमें सच्चाई के लिए आवाज उठाना होगी यदि गुरु देव राजनीति में रहकर हम अपनी ईमानदारी वनाये रखेंगे तो हर पार्टी में सम्मान मिलेगा यही हमारी पहचान हो

इस अवसर पर मुनि पुंगव श्री सुधासागर महाराज ने कहा कि कहा कि हमें किसी भी पार्टी का पिछलग्गू नहीं बनना राजनैतिक दलों को ये लगना चाहिए कि हमने जैनियों को टिकट नहीं दिया तो वह हमे वोट नहीं देंगे। जिस पार्टी का टिकिट नहीं उसे वोट नहीं। पार्टीयों को मंगलाचरण तो करायें जैनी बनकर टिकिट नहीं मांगना नेता बनकर टिकिट मांगना है। टिकिट देने आपको पार्टी आपके घर आयेंगी हर एरिया से एक हमारे नेता हो। प्रभाव हो पहले नेता बनाओ नेता बनकर ही टिकिट लेकर जीतना है।

 

समारोह को संचालित करते हुए ललित जैन ने नीति आयोग सदस्य अर्चना जैन अमरोद नपा अध्यक्ष शशि जैन निमाड़ी जनपद अध्यक्ष को आगे करते हुए कहा कि आने वाला समय मातृ शक्ति का ।है

 

समारोह को चंद्रराज सिंघवी राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष विधायक अनिल जैन निवाड़ी पूर्व विधायक सुकीर्ति जैन कटनी राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष मुकेश चेलावत, ताराचन्द्र जैन झारखण्ड, सुभाष काला भोपाल सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। इस दौरान अतिथियों का सम्मान कमेटी अध्यक्ष प्रदीप जैन पी एन सी महामंत्री नीरज जैन जिनवाणी कोषाध्यक्ष राजेन्द्र मोठया कार्यअध्यक्ष पी एल वैनारा हीरा लाल वैनारा संयोजक मनोज बाकलीवाल आगरा चेतना मंच अध्यक्ष सहित अन्य ने किया।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *