इंदौर में भव्य शोभायात्रा के साथ निकली दीक्षार्थियों की विनोली यात्रा

धर्म

इंदौर में भव्य शोभायात्रा के साथ निकली दीक्षार्थियों की विनोली यात्रा
इंदौर /

बड़े हर्ष और पुण्य का उदय है कि चर्या शिरोमणी 108 आचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर जी महामुनिराज के पावन सानिध्य में बड़ोत उत्तर प्रदेश में 8 मुनि/क्षुल्लक दीक्षा होने जा रही है । उन सभी भैयाजी की गोद भराई करने का परम सौभाग्य सकल दिगम्बर जैन समाज स्कीम 78 इंदौर को प्राप्त हुआ।

 

 

 

 

 

शनिवार को इंदौर के स्कीम 136 से हार्दिक भैय्याजी के निज निवास से भव्य बिनोली शोभायात्रा निकाली गई ,जिसमें बग्घी, रथ,बैण्ड,ढोलक,तासे पार्टी, सहित पूरे इन्दौर की जैन समाज की महिलाएं मंगल गीत गाती हुई और नाचते गाते चल रहे थे ।

जगह जगह पर सभी 8 दीक्षार्थियों का समाजजनों ने तिलक और गोदभर कर स्वागत सम्मान किया । शोभायात्रा में चल रहे हज़ारों समाजजनों का भी जगह जगह सम्मान किया गया। शाम को श्री 1008 चिन्तामणी पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन पंचायती जिनालय स्कीम 78 में बडेबाबा भगवान पार्श्वनाथ के दरवार में सभी भैय्याजी की हजारों परिवारों ने गोदभराई के कार्यक्रम में सहभागिता निभाई ,

 

साथ ही हार्दिक भैय्याजी के माता-पिता का समाज ने सम्मान और भैय्याजी ने माता-पिता के अंतिम बार उनके चरणवंदना कर पाद प्रक्षालन किए। इसके पूर्व दोपहर में हल्दी एवं मेंहंदी का भी कार्यक्रम आयोजित हुआ । दिनांक 25 अक्टूबर,2023 को सभी भैय्याजी की मुनिदीक्षा परमपूज्य चर्याशिरोमणी आचार्यश्री विशुद्ध सागरजी महाराज के परम सानिध्य में बडोत उत्तरप्रदेश में मुनि दीक्षा सम्पन्न होगी

कार्यक्रम का संचालन डी. के. जैन अध्यक्ष ने किया और आभार श्रीमती सुनिता जैन ने माना ।
राजेश रागी/ रत्नेश जैन बकस्वाहा से प्राप्त जानकारी

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *