काठमांडू जैन मन्दिर में आयोजित दस लक्षण महामंडल विधान भव्य रूप से संपन्न दस लक्षण महापर्व प्रखर वक्ता प. विश्रुत जैन शास्त्री, खरगापुर मध्य प्रदेश के सानिध्य में संपन्न

धर्म

काठमांडू जैन मन्दिर में आयोजित दस लक्षण महामंडल विधान भव्य रूप से संपन्न दस लक्षण महापर्व प्रखर वक्ता प. विश्रुत जैन शास्त्री, खरगापुर मध्य प्रदेश के सानिध्य में संपन्न

काठमांडू
श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर काठमांडू में दस लक्षण महापर्व प्रखर वक्ता प. विश्रुत जैन शास्त्री, खरगापुर मध्य प्रदेश के सानिध्य में बड़े ही भक्ति भाव हर्षो उल्लास के साथ हुए।

 

 

जानकारी देते हुए सामुहिक जिनेन्द्र आराधना नेपाल शाखा के अध्यक्ष सुभाष अनिता जैन सेठी ने बताया कि प्रतिदिन 10 लक्षण पर्व में प्रातः काल की बेला में श्री जी का अभिषेक , शांतिधारा,नित्य पूजन के बाद संगीत मय दस लक्षण विधान मंडल की पूजा भव्य रूप से संपन्न हुई।

उन्होंने कहा कि संध्याकालीन बेला में प्रतिदिन भव्य रूप से भक्ति भाव के साथ महाआरती का आयोजन होता था। आरती पश्चात भारत से पधारे प्रखर वक्ता, प.विश्रुत जैन शास्त्री द्वारा दस धर्म के ऊपर शास्त्र प्रवचन बड़े ही सुन्दर रुप से दिए जाते थे। और 10 धर्म पर विशेष रूप से प्रकाश डाला जाता था।

 

मन्दिर व्यवस्था कमेटी के अध्यक्ष मुनेश जैन से मिली जानकारी अनुसार प्रवचनों के बाद में प्रशन मंच व भक्तिमय संगीत का आयोजन होता था जिसमे जैन समाज की बड़ी संख्या में सहभागिता रही व सभी ने उमंग व उत्साह के साथ सभी क्रियाओं में बड़ चढ़कर के भाग लिया।

         

हुई तप आराधना एवम किया गया सम्मान जब
दश लक्षण महापर्व के दौरान पवन जैन,कविता जैन व अंकित जैन द्वारा दस उपवास की तप साधना की। इनके तप की अनुमोदना लिए समाज द्वारा विभिन्न संगीतमय अनुमोदना समारोह आयोजित कर भक्ति गीत गाए गए। इसी के साथ मन्दिर प्रागण में विशेष रोशनी जो जिनालय को प्रकाशमान कर रही थी।

जानकारी सांझा करते हुए मंत्री सुमित जैन ने बताया कि दस लक्षण महा मण्डल विधान में सोधर्म इन्द्र बनने का सौभाग्य पवन कुमार चन्दा देवी जैन गोधा परिवार को प्राप्त हुआ। एवम 10 लक्षण पर्व में मन्दिर प्रागण जयकारों से गुजायमान रहा,


क्षमा वाणी के पावन अवसर पर सभी तपस्वीयो व प. विश्रुत जैन शास्त्री का सम्मान किया गया। शास्त्री जी को समाज की विभिन्न संस्थाओं के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान करके वाणी भूषण की उपाधि प्रदान की गई।

अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमंडी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *