आचार्य श्री सुनील सागर महाराज सानिध्य में 10 लक्षण पर्व में 1000 लोगों ने 10 उपवास की तप साधना की एवं 10000 लोगों ने अनंत चतुर्दशी का उपवास रखा

धर्म

आचार्य श्री सुनील सागर महाराज सानिध्य में 10 लक्षण पर्व में 1000 लोगों ने 10 उपवास की तप साधना की एवं 10000 लोगों ने अनंत चतुर्दशी का उपवास रखा
दिल्ली
दिल्ली की धर्म नगरी ऋषभ विहार में दसलक्षण महापर्व में श्री 1008 इंद्र ध्वज महामंडल विधान प्राकृत ज्ञान केसरी आचार्य श्री 108 सुनील सागर जी महाराज संघ के सानिध्य में संपन्न हुआ ।

 

 

ऋषभ विहार जैन समाज के चेयरमैन विजय जैन ने बताया की जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर व दर्शन कर कर पुण्य अर्जन किया दसलक्षण पर्व के दिनों में जैन समाज में व्रत उपवास साधना का बहुत महत्व है। श्री विपुल जैन महामंत्री ने बताया की कई संतो ने भी 10 दिन के निर्जल उपवास किए।


आकाश जैन सदस्य जैन समाज ने बताया की दिल्ली में लगभग 1000 से ज्यादा लोगों ने 10 दिनों के उपवास किये 10000 से ज्यादा लोगों ने अनंत चतुर्दशी के दिन उपवास किये।

जिनका पारणा 29 सितंबर को श्री सुनील जैन प्रधान ऋषभ विहार व सकल समाज के लोगो द्वारा हुआ।जैन अनुयायियों में उपवास करने वालो की मुख्य भावना सर्व जगत शांति की होती हैं।

गिरनार क्षेत्र को बचाने के लिए 15 लाख की राशि एकत्रित की
मनोज जैन सदस्य जैन समाज ने बताया की ऋषभ विहार जैन समाज ने लगभग 15 लाख की राशि की सिद्ध क्षेत्र श्री गिरनार जी को बचाने के लिए जूनागढ़ गुजरात में चल रहे कोर्ट केस की सहायता लिए भेजी जाएगी।

10 लक्षण पर्व की संध्याकालीन बेला में प्रतिदिन म जैन रामायण का भव्य मंचन किया गया । जिसका सार श्री पदमपुराण ग्रंथ से लिया गया ।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *