इनोवेटिव एंड क्रिएटिव जैन घडी का भव्य विमोचन
अकोला
श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन खंडेलवाल चैत्यालय अकोला महाराष्ट्र की भगवान शांतिनाथ दिगंबर जैन पाठशाला मे इनोवेटिव एंड क्रिएटिव जैन घडी का विमोचन पाठशाला की संचालिका श्रीमती विभाजी बिलाला द्वारा किया गया
इन्होने अपने जन्मदिवस के शुभ अवसर पर पाठशाला को यह अनोखा उपहार भेट देकर जन्म दिवस मनाया!

इस अवसर पर पाठशाला की शिक्षिका सारिका बिलाला, निशा सेठी, ज्योती झांझरी ,नीता जैन, रेखा पाटनी,सपना गोधा और पाठशाला के सभी विद्यार्थी उपस्थित थे!

जैन बाल पाठशाला साहित्य गॅलरी अकोला के श्री उत्कर्ष जैन एवम सौ. नमिता जैन इन्होने इस घडी का निर्माण किया है! आपको बता दे

अकोला के इस जैन दंपत्ती ने पहले भी जैन बाल पाठशाला के बच्चो के लिए जैन चार्ट ,जैन लगोरी, बुद्धीवर्धक चक्र मॉडेल, तीर्थंकर माता सोलह स्वप्न मॅग्नेटिक मॉडेल, तीर्थंकर कलश ट्री , पाठशाला डेकोरेशन कट आउट, भक्ताम्बर स्तोत्र मॉडेल, नियम चक्र पाठशाला साहित्य आदि निर्मित की है!
परमपूज्य संत शिरोमणी आचार्य गुरुवर विद्यासागरजी महाराजजी ने भी इनके द्वारा निर्मित जैन बाल पाठशाला साहित्य का निरीक्षण कर उत्कर्ष जैन अकोला महाराष्ट्र को विशेष आशीर्वाद सिद्धक्षेत्र नेमावर मे दिया था!
इस जैन दंपत्ती द्वारा निर्मित इनोवेटिव एंड क्रिएटिव जैन बाल पाठशाला साहित्य लेब राजस्थान के जयपुर, मध्य प्रदेश के मुरैना , जबलपूर, मंदसौर ,महाराष्ट्र के मुंबई , नागपुर आदि स्थानों पर भी जा चुकी है।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट
