1 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय क्षमा दिवस घोषित करने की मांग को लेकर सर्व जीव मंगल प्रतिष्ठान पुणे के संस्थापक अध्यक्ष डॉक्टर कल्याण गंगवाल ने भारत सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह के नाम पत्र लिखकर यह मांग की
पुणे
अंतर्राष्ट्रीय क्षमा दिवस घोषित करने की मांग को लेकर सर्वजीव मंगल प्रतिष्ठान पुणे के संस्थापक अध्यक्ष डॉक्टर कल्याण गंगवाल द्वारा भारत सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के नाम पत्र लिखा है।
इस पत्र में लिखा है कि 1 अक्टूबर को समस्त विश्व एक साथ फॉरगेट एंड फोरगेव को एक दूसरे को माफ कर क्षमापना दिवस मनाए। हर देशवासी ने जी-20 के गौरवशाली आयोजन की सराहना की। यह एक अवसर है जब हमारा भारत विश्व के नेतृत्व को विश्व गुरु के रूप में स्थापित कर चुका है।एक और जब दुनिया जहा हिंसा, आतंकवाद, डर,युद्ध,ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन की गिरफ्त में है। ऐसे में गलतियो को भूलना और माफ करने का दिन
प्रत्येक वर्ष 01 अक्टूबर को क्रूरता, शत्रुता और युद्ध के विरुद्ध शुद्ध अचूक इलाज होगा।

माननीय महोदय, आप जानते हैं कि जैन लोग गलतियों को भूलने और दुष्कर्मों को क्षमा करने की प्रार्थना करने के लिए हर साल पर्युषण महापर्व के बाद क्षमापना या मिच्छामी दुकड़म/संवत्सरी मनाते हैं।

इस भूलो-माफ दिवस का पालन इस ग्रह पर अहिंसा और शांति का मार्ग प्रशस्त करेगा, क्योंकि यह संदेश भगवान महावीर द्वारा प्रचारित किया गया है।संयुक्त राष्ट्र संगठन के द्वारा भी आपके उदार सुझाव की अत्यधिक सराहना की जाएगी। आइए इस युगल गीत की ओर कदम बढ़ाएं भूलो और माफ करो का दिन।
हमारे मिच्छामी दुकड़म के साथ
सादर,
डॉ. कल्याण गंगवाल, पुणे
मोबाइल: 98230 17343
जीवन प्रकाश मड़वैया, भोपाल
मोबाइल: 94256 00922
श्री कल्याण गंगवाल पुणे एवम जीवन प्रकाश मड़वैया,भोपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि हमने राष्ट्रपति प्रधानमंत्री और गृहमंत्री अमित शाह को अपील की है कि 1 अक्टूबर क्षमापना दिवस के रूप में सारे संसार में मनाया जाए जैसे नरेंद्र मोदी के कहने पर योगा डे आज सारे संसार में मनाया जाता है 2 अक्टूबर अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाता है वैसे 1 अक्टूबर को क्षमापना दिवस के रूप में मनाया जाए ताकि सारे संसार को फॉरगेट एंड फॉरगिव यानी क्षमा करो भूल जाओ यह दोनों संदेश जा पाएंगे।
इन दोनों ने कहा की जो आज सभी समस्या की जड़ है यदि यह मनाना चालू हो गया तो संसार में तो भगवान महावीर का संदेश अहिंसा का संदेश सारे विश्व में जाएगा और नरेंद्र मोदी यह कर सकते हैं। इनको इस बारे में पहले भी एक पत्र हमने भेजा था जब वह उदयपुर में आए थे तब उनको उनके हाथों में ही पत्र दे दिया था यह मांग के साथ तो यह है क्षमापना दिवस 1 oct को क्षमापना दिवस इस रूप में मनाया जाए कि यह इसमें अपील की है। कई प्रश्न का उत्तर है जो आज संसार में सब जगह पहले हुए हैं। चाहे श्रीरवि शंकर हो या कही बड़े-बड़े संतों ने बहुत अच्छे से इस पर अपना वक्तव्य दिया है और नरेंद्र मोदी ने भी अभी-अभी संसद में दिवस के ऊपर सबको श्वेतांबर समाज के क्षमापना दिवस पर मिच्छामी दुकड़म कहा है।अच्छा माहौल है कि हम अपील करें कि एक अक्टूबर तक श्वेतांबर और दिगंबर दोनों के पर्यूषण खत्म हो जाते हैं उसके बाद जो 1 अक्टूबर आएगा वह क्षमापना दिवस के रूप में मनाया जाए।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट
