राष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष

देश

राष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष
पूर्ण ऊर्जा के साथ कार्य करना नारी शक्ति एक अभूतपूर्व उदाहरण है।घर परिवार को साथ लेकर चलना महिला शक्ति का कार्य करती है।

 

 

नारी शक्ति एक मां के रूप में, एक ग्रहणी के रूप में, एक भाई के लिए बहन के रूप में साहस संबल बढ़ाने का कार्य करती है। कितनी ही विषम परिस्थितियों खड़ी रहती है।वह हमेशा मुस्कुराते हुए डटकर उसका मुकाबला करती हैं वह परिवार को एक नई ज्योति प्रदान करती है।

आज देखा जाए तो पुरुषों के साथ महिला शक्ति कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रही है। यहां तक की वायुयान तक उड़ाने लगी है। यदि परिवार में संकट आता है तो आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए आज की महिला शक्ति ऑटो रिक्शा ट्रेन तक चलाती है। जो अपने आप में नारी शक्ति का एक गौरव  उदाहरण प्रस्तुत करती है।

 

 

शीर्ष पदों पर भी नारी शक्ति बैठकर देश का शासन चला रही हैं। जिसका उदाहरण हम सभी के सामने परिलक्षित है। अगर हम लक्ष्मी बाई का उदाहरण लें तो देश सेवा के लिए और देश के प्रति जो उन्होंने अपना बलिदान दिया वहां महिला शक्ति का एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करता है।

भावअभिव्यक्ति
जो बनकर आयी ज्योति
वह है महिला शक्ति
कभी बनकर दुर्गा शक्ति
कभी बनकर सरस्वती
कभी बनकर मा शक्ति
है यह महिला शक्ति
महिला शक्ति क्या नही कर सकती महिला शक्ति किसी कार्य में अछूती नहीं अपने साहस सम्बल से अंतरिक्ष भेद कर अब वायुयान तक उड़ाने लगी है।
सीता सावित्री दमयन्ती झांसी की रानी लक्ष्मीबाई जैसी वीरांगनाओं के त्याग समर्पण को हम नमन करे
हर क्षण जो मुस्कराती
कष्ट सहकर भी धैर्य धारण करती
है यह साहस संबल की प्रतिमूर्ति
नमन है महिला शक्ति
महिला दिवस की अनन्त शुभकामना
अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *