कृष्णन मित्तल एवं कविता सरवाड़िया ने पंचमेरू जी के पांच उपवास की तप साधना पूर्ण की
रामगंजमंडी
10 लक्षण पर्व के अंतर्गत हर कोई धर्म आराधना में लीन हैं नित्य प्रति मंदिर पहुंचकर धर्म आराधना कर रहा है एवं तप साधना कर रहा है कोई एक उपवास कोई एक आसान कई प्रकार के रसों को छोड़कर के त्याग कर रहे हैं।
वही तपस्वी कृष्णन मित्तल एवम कविता सरवाडिया ने पांच उपवास की तप साधना पूर्ण की है इन्होंने सभी प्रकार के आहार का त्याग कर निरंतर धर्म साधना करते हुए यह तपस्या की है।

इन दोनों के तक की समाज के सभी सदस्यों ने बारंबार अनुमोदना की है एवं उनके उत्कृष्ट तब की सराहना की। कृष्णन मित्तल श्रीमान जंबू कुमार मित्तल हेमिता रानी मित्तल के पुत्र हैं।

इसके साथ ही कविता सरवाड़िया धर्मपत्नी कामेश सरवाड़िया ने भी पांच उपवास की तप साधना पूर्ण की है

उन्होंने भी निरंतर धर्म साधना में रत रहकर यह साधना पूर्ण की है नित्य प्रति देव दर्शन कर पूजन पाठ आदि करने में ही अपना समय व्यतीत किया।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट
