48 उपवास की साधना को अग्रसर उदित सागर महाराज के छठवें दीक्षा दिवस पर रामगंज मंडी नगर के धर्मनिष्ठ श्रावक श्राविका श्रीमान भूपेंद्र कुमार शोभना सांवला ने लिया शास्त्र भेंट का पुण्य लाभ
सोनागिर
कहा जाता है की जो सोना गिरा है वह सोने सा चमके ठीक वैसा ही तपस्या की महक से सोने से भी कई अधिक सोनगिर तीर्थ चमक रहा है।
इस पावन तीर्थ पर अनेक संत विराजमान है और 10 लक्षण पर्व पर धर्म की गंगा बह रही है। ऐसे में रामगंजमंडी के धर्मनिष्ठ श्रावक श्राविका श्रीमान भूपेंद्र कुमार शोभना सांवला वहां धर्म लाभ ले रहे हैं। उन्हें आज 48उपवास की तप साधना कर रहे। मुनि श्री उदित सागर महाराज के छठवें दीक्षा दिवस पर शास्त्र भेट करने का पुण्य लाभ प्राप्त हुआ। और भक्ति में झूमते हुए उन्होंने महाराज श्री के चरणों में शास्त्र भेंट किया। महाराज श्री भक्तामर के 48 उपवास की साधना की और अग्रसर हैं।


आपको बता दें की पूज्य आचार्य श्री पुण्य सागर जी महाराज के संघ में दो आर्यिका माता जी की उष्ण तपस्या चल रही है जिसमें एक माताजी के 32 उपवास की तप साधना एवं एक और माताजी के 16 उपवास की साधना चल रही है साथ ही अन्य लोगों के भी उष्ण तप साधना चल रही है।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंज मंडी की रिपोर्ट
