आहार चौका शुद्धि नाटिका का मंचन
जयपुर
श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर महारानी फार्म,गायत्री, नगर जयपुर में,दस लक्षण पर्वके दौरान,पुलक मंच परिवार द्वारा महाराज,माताजी के लिए लगनेवाले चौके/आहार की शुद्धता से सम्बंधित नाटिका “आहार चौका शुद्धि का मंचन किया गया
आदिनाथ महिला मंडल की प्रचार मंत्री अनिता बडजात्या के अनुसार इस नाटिका में सासुओं द्वारा अपनी बहुओं को यह सिखाया गया कि किस प्रकार की सावधानी और शुद्धता रखनी चाहिये चौका लगाते समय।कार्यक्रम का शुभारंभ रिद्धि जैन के मंगलाचरणसे शुभारम्भ किया गया।नाटिका का मंचन श्रीमती मंन्जु जैन सेवावाले के निर्देशन में हुआ। नाटिका में मुख्य कलाकार अनीता बड़जात्या,सुमनसोगानी,विमला जैन,डॉ अनीता,ज्योति जैन,राजकुमारी पहाड़िया,मंन्जु बज सासुओं की भूमिका में थी।और बहुओं की भूमिका संगीता अजमेरा, यामिनी जैन,नम्रता जैन,नेहा पापड़ीवाल,अनीता,प्रियंका जैन ने निभाई।


इस अवसर पर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष कैलाश छाबडा, उपाध्यक्ष अरुण शाह , मंत्री राजेश बोहरा, सांस्कृतिक मंत्री पदम झांझरी ने पुलक मंच गायत्री नगर के पदाधिकारियों का सम्मान किया ।

कार्यक्रम में मंदिर प्रबंध समिति के पदाधिकारी गण, पुलक मंच की राष्ट्रीय महामंत्री बीना टोंग्या, अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद् के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन के साथ समाज के गणमान्य महानुभव एवं सैकड़ों की संख्या में महिला व पुरुष, बालक बालिकाएं शामिल हुए जिन्होंने कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रशंसा की।अंत में सभी का आभार,एवं धन्यवाद ज्ञापित कर भाग लेने वालों को पुरस्कार प्रदान किये गए।कुशाग्री जैन ने निरंतरायआहार होने पर खुशी में भजन पर नृत्य प्रस्तुत भी किया।कार्यक्रम संयोजक, रेखा झाँझरी,गुड्डी पाटनी व् सीमा पटौदी थी।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
