प्रतिभा सम्मान 2023 के लिए ओम बिरला को दिया आमंत्रण जैसवाल जैन समाज के प्रतिनिधि मंडल ने की मुलाकात

धर्म

प्रतिभा सम्मान 2023 के लिए ओम बिरला को दिया आमंत्रण
जैसवाल जैन समाज के प्रतिनिधि मंडल ने की मुलाकात

मुरेना

जैसवाल जैन समाज के प्रतिनिधि मंडल ने लोकसभा अध्यक्ष माननीय ओम बिरला से मुलाकात कर 08 अक्टूबर को सिरी फोर्ट ऑडिटोरियम, दिल्ली में आयोजित प्रतिभा सम्मान एवम क्षमावाणी मिलन समारोह का आमंत्रण देकर कार्यक्रम में उपस्थित होने का निवेदन किया ।

 

 

 

आगरा के पूर्व महापौर नवीन जैन (पीएनसी) एवम वरुण वैवरेज के इक्जुकेटिव डायरेक्टर सीए कमलेश जैन गुरुग्राम के नेतृत्व में अखिल भारतवर्षीय श्री दिगम्बर जैसवाल जैन उपरोचियां सेवा न्यास के न्यासीगणों का एक प्रतिनिधि मंडल ने विगत दिवस लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के निज निवास पर उनसे मुलाकात की । प्रतिनिधि मंडल ने उन्हें बताया कि विगत वर्षो की भाति इस वर्ष भी न्यास परिवार द्वारा समाज के प्रतिभाशाली बच्चों के उत्साहवर्धन हेतु प्रतिभा सम्मान एवम जैसवाल जैन उपरोचियां समाज दिल्ली एनसीआर का सामूहिक क्षमावाणी मिलन समारोह सिरी फोर्ट ऑडिटोरियम नई दिल्ली में 08 अक्टूबर को आयोजित होने जा रहा है । हम सभी की अभिलाषा है कि आप बतौर मुख्य अथिति कार्यक्रम में सम्मिलित होने की स्वीकृति प्रदान करें ।

माननीय ओम बिरला जी ने प्रतिनिधि मंडल से काफी देर तक चर्चा की । तदुपरांत उन्होंने आश्वासन दिया कि समारोह में उपस्थित होने का मैं हर संभव प्रयास करूंगा ।

प्रतिनिधि मंडल में नवीन जैन (PNC) आगरा, सीए कमलेश जैन गुरुग्राम, रुपेश जैन मेघा ड्राई फ्रूट, मनोज जैन करोल बाग, अशोक जैन वर्धमान जनरेटर, अजय जैन साउथ एक्स., मनोज जैन ग्रीन पार्क, गौरव जैन, कार्यक्रम के संयोजक सुरेश जैन साउथ एक्स, सुदीप जैन गुरुग्राम एवं रुपेश जैन उत्तम नगर प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *