डॉक्टर कल्याण गंगवाल को महाराष्ट्र सरकार ने पदम श्री के लिए नामांकित किया पूज्य मुनिश्री प्रमाण सागर महाराज से मंगल आशीष लिया अच्छे लोगों को सम्मान मिलने से वह सम्मान भी सम्मानित हो जाता है। प्रमाण सागर महाराज

धर्म

डॉक्टर कल्याण गंगवाल को महाराष्ट्र सरकार ने पदम श्री के लिए नामांकित किया पूज्य मुनिश्री प्रमाण सागर महाराज से मंगल आशीष लिया अच्छे लोगों को सम्मान मिलने से वह सम्मान भी सम्मानित हो जाता है। प्रमाण सागर महाराज

पारसनाथ
अहिंसा शाकाहार जीव दया के लिए तन मन धन से समर्पित डॉक्टर कल्याण गंगवाल पुणे को महाराष्ट्र सरकार द्वारा पद्मश्री के लिए नामांकित किया गया है।

 

 

 

 

उन्हें यह सूचना सम्मेद शिखर तीर्थ पर मिली उसके बाद शंका समाधान कार्यक्रम में पूज्य मुनि श्री प्रमाण सागर जी महाराज से इसके लिए उन्होंने मंगल आशीर्वाद लिया और उन्होंने महाराज श्री को इसके बारे में जानकारी दी और उन्होंने महाराज श्री से निवेदन किया कि महाराष्ट्र सरकार द्वारा मुझे पद्मश्री के लिए नामांकित किया गया है आप ऐसा आशीर्वाद दें कि केंद्र सरकार भी स्वीकृति दे और यह सम्मान मेरा नहीं होगा अहिंसा शाकाहार का होगा।

इसके बाद पूज्य श्री ने बोलते हुए कहा कि डॉक्टर साहब का जीवन हमेशा अहिंसा शाकाहार के लिए सदा समर्पित रहा है। एक चिकित्सक होने के साथ-साथ उन्होंने अहिंसा शाकाहार के लिए जीवन भर कार्य किए हैं। और इन्हे अपने जीवन काल में इतने पुरस्कार मिले हैं यदि उन्हें इकट्ठा किया जाए तो उनके वजन से ही ज्यादा होंगे। यह बहुत प्रसन्नता की बात है कि महाराष्ट्र सरकार ने इनका नाम नॉमिनेट किया है। हम भावना भाये की इन्हें यह पुरस्कार मिले।

 

   


महाराज श्री ने कहा कि मैं तो एक बात कहता हूं अच्छे लोगों को सम्मान मिलने से वह सम्मान भी सम्मानित हो जाता है। आप जैसे लोगों को प्रोत्साहित जरूर करना चाहिए। कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन-
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *