सावला परिवार द्वारा तपोदय तीर्थ बिजौलिया में हुई भव्य सिद्धों की आराधना
बिजौलिया
विगत दिनों तपोंदय तीर्थ बिजौलिया ब्रह्मचारी विनोद भैया के कुशल संयोजन स्वर लहरियो के बीच भव्य सिद्धों की आराधना हुई।यह पल थे रामगंजमंडी के श्री निर्मल कुमार राहुल सावला एवम समस्त
सावला परिवार द्वारा आयोजित सिद्धचक्र महामंडल विधान के जो 6दिन चला इस महामंडल विधान में भक्ति आस्था श्रद्धा का समन्वय देखने को मिला निश्चित रूप से सिद्ध क्षेत्र अतिशय क्षेत्र पर धार्मिक अनुष्ठान करना सौभाग्य का क्षण था दूर दराज से आए भक्तों ने भी इसमें बढ़ चढ़कर भाग लिया अपने कर्मों की निर्जरा की
छह दिवसीय सिद्ध चक्र मंडल विधान पूजा के समापन पर शोभायात्रा निकालीदिगंबर जैन पार्श्वनाथ तीर्थ क्षेत्र पर सोमवार को छह दिवसीय सिद्ध चक्र मंडल विधान पूजा का समापन शोभायात्रा के साथ हुआ। इसमें काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। 24 जिनालय में जबलपुर के ब्रह्मचारी विनोद भैया महुआ के पंडित बृजेश शास्त्री के सानिध्य में संगीत के साथ सामूहिक पूजा संपन्न हुई और रविवार को 1008 श्रीफल समर्पित किए गए। सुबह हवन पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ और क्षेत्र पर बैंडबाजों के साथ शोभायात्रा निकाली गई।

महामंडल विधान के क्रम प्रतिदिन ब्रह्मचारी डॉक्टर नवीन भया ने प्रतिदिन ध्यान योग कराया जिसमें सभी ने उत्साह से भाग लिया
इसमें दिगंबर जैन महिला मंडल और सांवला परिवार रामगंज मंडी की – महिलाओं ने धार्मिक भजनों पर नृत्य किया। धनोपिया परिवार की ओर सेरामगंज मंडी के निर्मल सांवला परिवार को इस आयोजन के लिए अभिनंदन पत्र भेंट किया गया और सम्मान किया गया। सांवला परिवार की तरफ से ब्रह्मचारी विनोद भैया का भी सम्मान किया गया और कोटा के राजेश जैन की और से भी उनका अभिनंदन किया गया



इस कार्यक्रम में बिजौलियां के अलावा रामगजमंडी, कोटा, इंदौर, भानपुरा, गेरोठ, भीलवाड़ा, भवानी मंडी, जयपुर, सिंगोली, रावतभाटा से काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।



महाअनुष्ठान संपन्न कर रामगंजमंडी आने पर सावला परिवार के श्री निर्मल सावला काफी गदगद दिखाई दिए उन्होंने कहा अनंत जन्मों का कोई पुण्य संयोग उदित में आया जो हमें सिद्धचक्र महामंडल विधान करने का स्वर्णिम अवसर मिला वह भी तपोदय तीर्थ बिजौलिया में
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
