उत्तर प्रदेश सरकार ने मुनि श्री सुधा सागर जी महाराज को किया राजकीय अतिथि घोषित समस्त जगत में हर्ष की लहर
आगरा
पूर्व में भी कहा जाता रहा ही आगरा नगर को ताज की नगरी से जाना जाता रहा है लेकिन अब इसे धर्म की नगरी से जाना जा रहा है।
पूज्य निर्यापक श्रमण मुनि श्री सुधासागर जी महाराज के आगमन से आगरा नगर का वातावरण अलौकिक होता जा रहा है। जहां अतिथि देवो भवो चरितार्थ रूप में नजर आया। और संस्कार शिविर पायदान लेता जा रहा है।

गुरुदेव के कदम के बाद आज जो सूचना मिली है उससे समस्त धर्म प्रेमी बंधुओ में हर्ष की लहर दौड़ गई है पूज्य गुरुदेव को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राजकीय अतिथि घोषित किया गया है जो अपने आप में एक ऐतिहासिक है। उत्तर प्रदेश सरकार का हमें आभार प्रकट करना चाहिए कि उन्होंने हमारे निर्ग्रंथ संतों के संरक्षण के प्रति कारागर कदम उठाया है।


उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी वैसे ही धर्म प्रेमी हैं और प्राणी मात्र के लिए और संत सेवा के लिए सदा अग्रणीय रहते हैं। निश्चित रूप से यह गदगद कर देने वाले पल है।
संतों की सेवा में नजर आई उत्तर प्रदेश सरकार
इनका हम शब्द रूपी सुमन से करते हैं आभार
सबसे बड़े तो है दीनानाथ
लेकिन संतों की सेवा में आगे आए योगी आदित्यनाथ।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
