अमृत वही है जहां मृत्यु नहीं है, अमृत वही है जहां सुधा तृषा की वेदना नहीं है। साक्ष्य सागर महाराज
आगरा
श्री पार्श्वधाम, रकाबगंज छीपीटोला, आगरा में आज जैन पयुर्षण पर्व के पहले दिन पहले दिन उत्तम क्षमा के रूप में मनाया गया।
आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के परम् प्रिय शिष्य परम पूज्य मुनि श्री 108 साक्ष्य सागर जी महाराज, मुनि श्री 108 योग्य सागर जी महाराज,मुनि श्री 108 निवृत सागर जी महाराज जी के सानिध्य में नंदीश्वर दीप विधान की पूजा हुई।

धर्म सभा के प्रारंभ में दीप प्रज्वलन श्रीमान मुन्नालाल जैन मनोज जैन ने किया l पाद प्रक्षालन, शास्त्र भेंट आदि मंगलाचरण उपरांत मुनि श्री 108 साक्ष्य सागर जी महाराज जी ने के अपनी मंगलमय वाणी में कहा कि जो असत् है या जो सत्य नहीं है, जो झूठ है, जो अपना नहीं है, जो सपना है, उससे मेरी बुद्धि हट जाये। मैं मोह की वजह से उस असत् को सत् मान रहा हूँ और अपने वास्तविक सत् स्वरूप को विस्मृत कर रहा हूँ। हे भगवन्! मुझे अज्ञान के अंधकार से बचा लें और जल्दी-जल्दी केवल ज्ञान रूप ज्योतिपुञ्ज तक पहुँचा दें। मेरा अज्ञानरूपी अंधकार मिट जाये और मैं केवलज्ञान में लीन हो जाऊँ। हे भगवन्! यह जन्म, यह जरा, यह मृत्यु और मेरे कषाय भाव- यही हमारे वास्तविक जीवन की मृत्यु के कारण हैं।

अमृत वहीं है जहाँ मृत्यु नहीं है। अमृत वहीं है जहाँ क्षुधा-तृषा की वेदना नहीं है। अमृत वहीं है जहाँ क्रोध रूपी विष नहीं है। इस तरह हम निरन्तर अपने भावों की सम्भाल करें। रत्नत्रय धर्म, क्षमा धर्म या कहो अहिंसा धर्म यही हमें अमृतमय हैं। क्षमा हमारा स्वाभाविक धर्म है। क्रोध तो विभाव है। उस विभाव-भाव से बचने के लिए स्वभाव भाव की ओर रुचि जागृत करें। जो व्यक्ति प्रतिदिन धीरे-धीरे अपने भीतर क्षमा-भाव धारण करने का प्रयास करता है उसी का जीवन अमृतमय है। हम भगवान् से यही प्रार्थना करते हैं कि हे भगवन्! क्षमा धर्म के माध्यम से हम सभी का पूरा का पूरा कल्याण हो। जीवन की सार्थकता इसी में है।

मंच संचालन सतेंद्र जैन ने किया l
इस अवसर पर मंदिर कमेटी अध्यक्ष अनिल जैन कांटा, मंत्री प्रवेश जैन, रविंद्र जैन (कोषाध्यक्ष), प्रदीप जैन सी.ए,राजेश जैन, विवेक जैन, आशु जैन (बाबा), रोहित जैन, दिनेश जैन, राजीव जैन, मीडिया प्रभारी राहुल जैन आदि थे l मीडिया प्रभारी राहुल जैन ने बताया आगरा में 20 सितम्बर 2023 को सुबह 8:00 बजे मुनि श्री के सानिध्य में दशलक्षण पूजा और विधान, पार्श्वधाम छीपीटोला आगरा में होगा l
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
