मुनिश्री सुदत्तसागर जी महाराज संघ सानिध्य में जैन मिलन के द्वारा इंजीनियर सम्मान समारोह संपन्न

धर्म

मुनिश्री सुदत्तसागर जी महाराज संघ सानिध्य में जैन मिलन के द्वारा इंजीनियर सम्मान समारोह संपन्न

सागर /-
परम पूज्य मुनि श्री 108सुदत्तसागर जी महाराज एवं छुल्लक चंद्रदत्त सागर जी महाराज के मंगल सान्निध्य में जैन मिलन द्वारा इंजीनियर्स सम्मान समारोह का आयोजन भारत रत्न इंजी मोक्षगुडम विश्वेश्वरैया के जन्मदिन पर अभियंता दिवस के अवसर पर जैन मिलन मकरोनिया क्षेत्र क्रमांक 10 के तत्वावधान में इंजीनियर्स सम्मान समारोह का किया गया।कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा मुनि श्री पाद पक्षालन को श्रीफल एवं शास्त्र भेंट कर आशीर्वाद लिया गया। आचार्य श्री के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं जैन मिलन के सदस्यों द्वारा किया गया। मंगलाचरण के रूप में महावीर प्रार्थना सभी ने की।

 

 

 

 

इंजी आलोक जैन, इंजी सुखदेव जैन, इंजी विमल कुमार जैन, इंजी एम सी जैन ने इंजीनियर्स के दायित्व एवं कर्तव्यों पर विस्तृत प्रकाश डाला तथा उनके द्वारा चारों दिशा दिशाओं में किया जा रहे कार्यों का उल्लेख पृथ्वी से आकाश एवं आकाश से चांद तक किया। मुनि श्री सुदत्त सागर जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमें बाहरी निर्माण के साथ-साथ आंतरिक निर्माण सजग होकर एवं ध्यान देकर करना चाहिए, ताकि मोक्ष कल्याण के निर्माण हेतु रास्ता मिल सके। क्षुल्लक चंद्रदत्त सागर जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि ऐसे आयोजन करने से ऊर्जा प्राप्त होती है तथा नागरिकों का उत्साह एवं मनोबल बना रहता है।

 

जैन मिलन मकरोनिया ने प्रथम बार जो सम्मान का कार्य किया है,वह प्रशंसनीय है मैं उन सभी को साधुवाद एवं आशीर्वाद देता हूं। वीर सुरेश जैन अध्यक्ष जैन मिलन मकरोनिया ने बताया कि इस अवसर पर 52 इंजीनियर का सम्मान मेडल ,स्मृति चिन्ह देकर तिलक लगाकर किया गया।

 

किसी भी शुभ अवसर पर कवि सम्मेलन के आयोजन के लिए संपर्क करे, कवि जैन वीरेंद्र विद्रोही, 6306127196

जानकारी देते हुए मनीष विद्यार्थी ने बताया की इस अवसर पर ट्रस्ट कमेटी से वीर इंजी एम. सी. जैन, वीर डी. के जैन प्राचार्य उपस्थित थे जिनका सम्मान किया गया, इसी के साथ ही सम्मान समारोह में अतिवीर महेश जैन एसडीओ राष्ट्रीय संयोजक ,वीर डी के जैन राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, वीर डालचंद जैन राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, अतिवीर प्रमोद भायजी क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष, वीर संजय जैन शक्कर कार्यकारी क्षेत्रीय अध्यक्ष, वीर जिनेश जैन बहरोल वरिष्ठ क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, वीर संतोष जैन संयुक्त क्षेत्रीय मंत्री, वीर मनीष जैन विद्यार्थी क्षेत्रीय संयोजक शाखा विस्तार एवं मीडिया प्रभारी, वीर राजेश जैन प्राचार्य कोषाध्यक्ष, वीर हेमचंद जैन कार्यकारी अध्यक्ष, वीर आलोक जैन मार्गदर्शक, वीर नारद बिलानी मार्गदर्शक, वीर शीतल जैन संगठन मंत्री, आनंद जैन कार्यकारी सदस्य, वीर श्रेयांश जैन कार्यकारी अध्यक्ष, वीर डॉ. एच एल जैन मार्गदर्शक, वीर ज्ञानचंद जैन वरिष्ठ उपाध्यक्ष, वीर अनिल जैन, वीर विमल जैन, वीर सुखदेव जैन, वीर डी सी जैन, वीर के सी जैन सभी कार्यकारिणी सदस्य वीर प्रकाश जैन मोदी मार्बल, संगठन मंत्री वीर ऋषभ जैन, वीर कांतीश जैन, वीर अजित जैन शिक्षक, वीर विनोद जैन, वीर निर्मल जैन वीर सुनील जैन ,वीर अजित जैन बैसाखिया, वीर शुभम जैन, वीर प्रकाश जैन, वीर विमल जैन बिलानी मार्गदर्शन एवं संरक्षक वीर महेंद्र जैन मणी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीर विजय मोदी, सह मंत्री वीर मनीष जैन, वीर मुकेश जैन, वीर राकेश जैन, वीर प्रवीण जैन ,उप मंत्री वीर भरतेश जैन वीर देवेंद्र जैन ,वीर वीरेंद्र जैन विनीत परिधान, वीर सुमत जैन वीर रविंद्र जैन, वीर निशिकांत सिंघई वीर पी सी जैन वरिष्ठ उपाध्यक्ष के साथ-साथ शाखा के बड़ी सदस्य बडी संख्या मे मौजूद थे ।कार्यक्रम का संचालन वीर जिनेश जैन वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं हेमचंद जैन कार्यकारी अध्यक्ष द्वारा किया गया कार्यक्रम के अंत में वीर राजेश जैन कोषाध्यक्ष द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *