दिलीप कुमार विनायका श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर के सर्व सम्मति से अध्यक्ष बने
रामगंजमंडी
श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में रविवार की रात्रि की बेला में शांति नाथ दिगंबर जैन मंदिर में समस्त सदस्यों की उपस्थिति में श्रीमान दिलीप कुमार विनायका को अध्यक्ष सर्वसम्मति से चुना गया

मौजूद सदस्यों की मौजूदगी में उन्हें यह पदभार दिया गया उनके नाम का प्रस्ताव राजकुमार गंगवाल ने रखा जिसे सभी मौजूद सदस्यों ने सर्वसम्मति देते हुए ताली बजाकर अनुमोदन किया।
श्री विनायका इससे पूर्व उपाध्यक्ष पद पर भी अपनी सेवाएं देते रहे हैं।

इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष श्रीमान अजीत कुमार सेठी के साथ केवलचंद लुहाड़िया, धर्मेंद्र लुहाड़िया, राकेश बाकलीवाल, नरेश कुमार बाकलीवाल, पदमकुमार लुहाड़िया प्रकाश विनायका, सुरेश कुमार बाबरिया चेतन बागड़ियां, चक्रेश बागड़ियां, नरेश बाकलीवाल मोजूद रहे। सभी ने सर्वसम्मति से आगामी कार्यकारिणी बनाने की सहमति श्री विनायका को दी।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट
