उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अशफाक सैफी ने लिया मुनि श्री सुधा सागर महाराज का आशीष

धर्म

उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अशफाक सैफी ने लिया मुनि श्री सुधा सागर महाराज का आशीष
आगरा
एमडी जैन हरी पर्वत पर चतुर्मासरत पूज्य निर्यापक श्रमण मुनि पुंगव 108 श्री सुधा सागर महाराज का मंगल आशीष लेने उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष श्रीमान अशफाक सैफी पधारे।

 

 

 

 

 

इस अवसर पर उनका अभिनंदन किया गया श्री सैफी ने पूज्य गुरुदेव का मंगल आशीष लिया वह जिज्ञासा समाधान में भाग लेते हुए पूज्य गुरुदेव की मंगल आरती भी की।

         

इस अवसर पर उन्होंने पूज्य गुरुदेव को नमन वंदन करते हुए कहा कि आपके त्याग तपस्या और अहिंसा के मार्ग पर चलकर जैन समाज आपके मार्गदर्शन में कार्य कर रहा है।

इस अवसर पर बोलते हुए श्री मनोज जैन बाकलीवाल ने मांग की अल्पसंख्यक आयोग की ओर से जो राशि दी जाती है वह बहुत कम है इस राशि को बढ़ाना चाहिए। और जो राशी विद्यार्थीयों को दी जाती है वह.बढ़ाई जाये और लाभार्थीयो की वार्षिक आय सीमा लीमिट भी बढ़ाई जाए

जिसको लेकर सैफी ने कहा कि आप अपनी मांग मुझे लिख करके दें जिसे मैं यह मांग को मुख्यमंत्री तक पहुंचाऊंगा और निश्चित रूप से आपकी यह मांग पूरी करने का प्रयास करूंगा।

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *