वीरोदय तीर्थ का अवलोकन ब्रह्मचारी प्रदीप भया जैन सुयश ने किया क्षेत्र कमेटी ने किया अभिनंदन
वीरोदय
पूज्य निर्यापक श्रमण मुनि पुंगव 108 सुधा सागर महाराज की प्रेरणा से बना रहे वीरोदय तीर्थ का अवलोकन ब्रह्मचारी प्रदीप भैया जैन सुयश ने किया।
ब्रह्मचारी प्रदीप भैया ने क्षेत्र का अवलोकन कर आवश्यक दिशा निर्देश भी समिति को दिए इस अवसर पर उनका अभिनंदन भी किया गया। पूर्व में समाज के श्री जीतमल तलाटी, केसरीमाल खोड़निया ने पंचों के साथ जाकर भैया जी के पास पहुंचकर उन्हें तीर्थ पर आने का निवेदन एवं आग्रह किया था। उसके उपरांत उन्होंने समस्त पंचों एवं समिति के साथ शुक्रवार को यहां बन रहे श्वेत पाषाण से निर्मित विशाल बहु मंजिला जिनालय के निर्माण का अवलोकन किया।

चल रहे निर्माण के कार्य को देखकर भैया जी ने हर्ष व्यक्त किया। और उन्होंने इसे समाज की जागृति का फल बताया। सुरेश चंद जैन व जयंतीलाल खोड़निया नवीन जिनालय की मुख्य वेदी, अन्य कलाकृतियों वह प्रवेश द्वार के निर्माण पर विस्तृत चर्चा की।

समिति की ओर से भैया जी को विशेष आग्रह एवं निवेदन किया कि मुनि पुंगव 108 श्री सुधा सागर जी महाराज का बड़ोदिया जैन समाज एवं क्षेत्र कमेटी ने विशेष रूप से निवेदन आप अपनी ओर से मुनि श्री को कि इस विशाल मंदिर की भाव पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव पूज्य मुनि श्री ही करवाए सभी के द्वारा एक स्वर से बड़ोदिया जैन समाज एवं क्षेत्र कमेटी पूज्य मुनि श्री के आगमन को लेकर पलक पावडे बेचकर बैठी है। वही इस अवसर पर समिति ने पूज्य भैया जी के स्वास्थ्य के बारे में भी जाना एवं उनके उत्तम स्वास्थ्य के लिए मंगल कामना की।
संकलित जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
