अजय गंगवाल अध्यक्ष, अमन जैन कोटखावदा महामंत्री मनोनीत
कोटखावदा/
जैन युवा एवं महिला मण्डलों की प्रदेश स्तरीय पंजीकृत प्रतिनिधि संस्था राजस्थान जैन युवा महासभा के जयपुर ग्रामीण चाकसू जोन का शपथ ग्रहण समारोह, स्नेह मिलन एवं सामूहिक गोठ का आयोजन जयपुर में हुआ ।
युवा महासभा के प्रदेश महामंत्री प्रदीप जैन एवं प्रदेश महामंत्री विनोद जैन कोटखावदा ने भट्टारक जी की नसियां के तोतूका भवन में राजस्थान जैन युवा महासभा ग्रामीण जोन में अध्यक्ष अजय गंगवाल एवं महामंत्री अमन जैन कोटखावदा को नियुक्त किया, वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक वैद, उपाध्यक्ष रोहिताश बोहरा, संयुक्त महामंत्री अमित गंगवाल निमोडिया, संयुक्त मंत्री, विनोद जैन काशीपुरा, मंत्री विनोद गंगवाल रूपाहेडी, सांस्कृतिक मंत्री पवन जैन, कोषाध्यक्ष पंकज वैद, सदस्य अनिल पांड्या, अंजू गंगवाल सहित कई सदस्यों को मनोनीत किया गया ।
प्रदेश महामंत्री विनोद जैन कोटखावदा ने बताया कि 15 जोन का गठन किया गया जिसमें 300 युवाओं ने शपथ ग्रहण की जिसमें सबसे कम आयु के युवा अमन जैन कोटखावदा जयपुर ग्रामीण चाकसू जोन के महामंत्री बने।

इस मौके पर हुए शपथग्रहण समारोह में भगवान महावीर का चित्र एवं जोन का बैनर देते हुए अजय गंगवाल,अमन जैन सहित पूरी ग्रामीण जोन टीम का स्वागत किया गया।
