भक्ति भाव से मनाया गणिनी आर्यिका 105 श्री स्वस्ति भूषण माताजी का 26 वां दीक्षा दिवस -ध्वजारोहण – मंगलाचरण – दीप प्रज्जवलन – गुणानुवाद सभा सहित हुए कई आयोजन
जयपुर –
श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र पदमपुरा में प्रवासरत परम विदूषी लेखिका गणिनी आर्यिका 105 श्री स्वस्ति भूषण माताजी का 26 वां दीक्षा दिवस समारोह भक्ति भाव से मनाया गया। इस मौके पर कोविड गाइडलाइन की पालना करते हुए ध्वजारोहण, दीप प्रज्जवलन, मंगलाचरण, पाद पक्षालन, शास्त्र भेट, गुणानुवाद सभा आदि आयोजन किये गये।

अध्यक्ष सुधीर जैन एवं मानद् मंत्री हेमन्त सोगाणी ने बताया कि आचार्य शशांक सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में आयोजित समारोह में दोपहर 1 बजे माताजी को 26 थालियों के माध्यम से पाद पक्षालन करते हुए बैण्ड बाजों के साथ धाडूका सभागार में ले जाया गया। इससे पूर्व माताजी ने भगवान पदमप्रभू के दर्शन लाभ लिए ।आचार्य शशांक सागर महाराज ससंघ एवं गणिनी आर्यिका स्वस्ति भूषण माताजी ससंघ के सानिध्य में जयकारों के बीच समाजसेवी प्रेम कुमार जैन एवं श्रीमती शीला जैन ने ध्वजारोहण किया।

धाडूका सभागार पहुचने पर आचार्य श्री एवं माताजी ससंघ को मंचासीन किया गया। भगवान पदमप्रभू, मुनिसुव्रतनाथ एवं आचार्यों के चित्र का समाजश्रेष्ठी रमेश तिजारिया, जहाजपुर अतिशय क्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष विनोद जैन टोरडी, महामंत्री ज्ञानेन्द्र जैन, अन्य पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों ने किया। दीप प्रज्जवलन समाजश्रेष्ठी एवं श्री स्वस्ति भूषण माताजी प्रवास व्यवस्था समिति के अध्यक्ष शिखर चन्द कासलीवाल, शिरोमणि संरक्षक कैलाश चन्द, माणक चन्द, रमेश ठोलिया परिवार ने किया।
तत्पश्चात दिव्या बाकलीवाल, अमिता साह, द्वारा देव दर्शनम….. पर मनमोहक नृत्य मंगलाचरण के रुप में प्रस्तुत किया।
आचार्य श्री एवं माताजी के पाद पक्षालन का पुण्यार्जन कमला देवी, दीपक-पायल, अनुष्का, सांची बिलाला ने किया।
शास्त्र भेट का पुण्यार्जन पवन, शुभम, ऋषभ सेठी परिवार एवं वस्त्र भेट का पुण्यार्जन भाग चन्द, राहुल, दीपक बोहरा परिवार को मिला। माताजी के संक्षिप्त जीवन परिचय प्रवास समिति के मुख्य समन्वयक कमल बाबू जैन ने प्रस्तुत किया।
इस मौके पर संस्कृति युवा संस्था की ओर से संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित समारोह में प्रदत भारत गौरव अलंकरण माताजी को भेट किया गया ।
भारतवर्षीय दिगम्बर जैन तीर्थ क्षेत्र कमेटी मुम्बई के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिखर चन्द पहाड़िया ने शाश्वत सिद्ध क्षेत्र श्री सम्मेद शिखर जी की वस्तु स्थिति पर प्रकाश डालते हुए कमेटी की ओर से किए गए विकास कार्यों की जानकारी दी।
संगीतकार नरेन्द्र जैन की स्वर लहरियों के बीच श्रद्धालुओं ने नाचते गाते आचार्य विद्या भूषण, सन्मति सागर, ज्ञान सागर, सिद्धांत सागर, शशांक सागरजी एवं गणिनी आर्यिका स्वस्ति भूषण माताजी को अर्घ्य चढाये। इस मौके पर श्री स्वस्ति भूषण प्रवास व्यवस्था समिति की ओर से कमल बाबू जैन, शिखर चन्द कासलीवाल, रमेश तिजारिया, रमेश ठोलिया, प्रदीप जैन, विनोद जैन ‘कोटखावदा’ चेतन जैन निमोडिया, भारतभूषण जैन, पदमपुरा कमेटी की ओर से अध्यक्ष सुधीर जैन, मानद् मंत्री हेमन्त सोगाणी, के नेतृत्व में तथा महिला मण्डल की इंदिरा बडजात्या, दीपिका जैन ‘कोटखावदा’,पुष्पा सोगानी, दिशा ठोलिया, सुनिता अजमेरा, रेखा पाटनी, मिनाक्षी सोगाणी सहित जहाजपुर, कोटा, टौक, निवाई, दिल्ली, जयपुर आदि स्थानों के श्रद्धालुओं ने श्रीफल भेट कर आशीर्वाद प्राप्त किया ।
स्वागत उदबोधन रमेश तिजारिया एवं सुधीर जैन ने दिया। संघस्थ प्रियंका दीदी, शालू दीदी,कपिल भैय्या, इंदिरा बडजात्या, चेतन जैन निमोडिया, यथार्थ जैन आदि ने विनयांजलि प्रस्तुत की।
आचार्य शशांक सागर महाराज ने आशीर्वचन देते हुए माताजी के संयमित जीवन के 26 वर्ष पूरे होने पर बधाई दी तथा मोक्ष मार्ग पर ऊचाईयो के सोपान प्राप्त करने की कामना की।
माताजी ने अपने मंगल उदबोधन में सभी जीवों के कल्याण की भावना भाते हुए धर्म प्रभावना बढाने में लगे हुए सभी श्रद्धालुओं को साधुवाद देते हुए आशीर्वाद प्रदान किया। माताजी ने विशेष रूप से पदमपुरा कमेटी के सुधीर जैन, हेमन्त सोगाणी, राज कुमार कोठ्यारी, सुरेश काला आदि तथा श्री स्वस्ति भूषण प्रवास व्यवस्था समिति के कमल बाबू जैन, प्रदीप जैन, विनोद जैन ‘कोटखावदा’,माणक ठोलिया, रमेश ठोलिया, चेतन जैन निमोडिया, जहाजपुर कमेटी के विनोद जैन टोरडी, ज्ञानेन्द्र जैन,नेमी चन्द जैन, भानू जैन आदि की प्रशंसा की।इस मौके पर अन्तर्मना आचार्य प्रसन्न सागर महाराज की ओर से माताजी को दीक्षा दिवस के उपलक्ष में आशीर्वाद स्वरूप प्रशस्ति पत्र भेट किया गया।
इस मौके पर दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र श्री महावीर जी के अध्यक्ष सुधांशु जैन, श्री महावीर दिगम्बर जैन शिक्षा परिषद् जयपुर के अध्यक्ष उमराव मल संघी, श्री वीर सेवक मण्डल जयपुर के अध्यक्ष महेश काला,समाजश्रेष्ठी धर्म चन्द पहाड़िया,महेन्द्र साह,मनीष बैद, मनोज सोगाणी,विनय सोगाणी, कमल वैद,नरेश बाकलीवाल सहित कई समाजश्रेष्ठी शामिल हुए।
हेमन्त सोगानी ने सभी का आभार व्यक्त किया। जिनवाणी स्तुति के साथ समारोह का समापन हुआ।
