2 दिवसीय वार्षिक मेला भगवान के महामस्तकाभिषेक श्रद्धा भक्ति से साथ संपन्न
ऊन खरगोन
पश्चिम निमाड़ का सिद्ध क्षेत्र पावागिरी उन में दो दिवसीय दिगंबर जैन समाज का वार्षिक मेला श्रद्धा पूर्वक विभिन्न कार्यक्रमों के साथ पूर्ण हुआ। प्रथम 29 मार्च को भगवान के अभिषेक ,ध्वजारोहण, क्षुल्लक श्री योग भूषण जी के प्रवचन और 1008 श्री शांति नाथ भगवान का मंडल विधान गुलाबचंद मंडलोई परिवार महेश्वर द्वारा किया गया।
शाम को श्री जी की आरती के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।
30 मार्च पंचमी को प्रातः नित्य नियम पूजन के बाद विश्व शांति के लिए पूर्ण मंत्रोचार के साथ पंडित नितिन झांझरी के निर्देशन में हवन हुआ। दोपहर को धर्म सभा में दीप प्रज्वलन मोहित महेंद्र जैन सनावद आजाद देवेंद्र शाह इंदौर भोपाल ने किया।

अध्यक्ष हेमचंद झांझरी से स्वागत भाषण दिया इस अवसर पर पूज्य क्षुल्लक श्री योगभूषण जी ने उपदेश में बताया कि सिद्ध क्षेत्र में निर्मल भाव एवम परिणाम पूर्वक आना चाहिए।


भगवान महावीर के दर्शन एवम दिव्य देशना सुनने एक छोटा जीव मेंढक मुंह में फूल लेकर चला हाथी के पैर से कुचलने कारण मृत्यु के बाद उच्च परिणाम भाव कारण देव गति प्राप्त करता है इसलिए सिद्ध क्षेत्र में दर्शन अभिषेक पूजन भक्ति दान उच्च भावो के साथ करना चाहिए। इन सबके बिना सिद्ध क्षेत्र में आना मात्र पिकनिक होगा।
इस अवसर पर सिद्ध क्षेत्र कमेटी ने पुण्यार्जक परिवारों का सम्मान किया। क्षुल्लक श्री योग भूषण महाराज का चरण प्रक्षालन एवम जिनवाणी भेंट पुण्यार्जक परिवारों द्वारा किया गया। अशोक झांझरी महामंत्री द्वारा क्षेत्र के विकास हेतु योजनाओं में सहयोग एवम हस्त मुक्त दान का अनुरोध किया।
दोपहर को रथ यात्रा श्री जी की पालकी मूल मंदिर से पंच पहाड़ी श्री कुंथु नाथ ,श्री शांति नाथ,श्री अरहनाथ भगवान मंदिर पहुंची। इसके पूर्व इस क्षेत्र से सिद्धालय विराजित श्री स्वर्ण भद्र, श्री गुण भद्र,श्री मणि भद्र श्री वीर भद्र भगवान की प्रतिमाओं का।

श्री शांति नाथ भगवान का अभिषेक अविनाश सनावद
श्री कुंथुनाथ भगवान का अभिषेक संदीप प्रकाश पहाड़िया इंदौर एवम श्री अरहनाथ के अभिषेक का प्रवीण सेठी खंडवा
ने प्राप्त किया। पंच पहाड़ी पर श्री महावीर स्वामी के अभिषेक एवम शांति धारा सनत जैन इंदौर श्री स्वर्ण भद्र भगवान का अभिषेक का सौभाग्य राजेश पंचोलियां इंदौरआदि पुण्यार्जक परिवारों प्राप्त किया। अशोक झांझरी,अतुल कासलीवाल ने बताया कि इस अवसर पर उन,खरगोन,सनावद,बड़वाह,खंडवा,बुरहानपुर,शाहपुर पंधाना, इंदौर भोपाल,महेश्वर,मंडलेश्वर , धामनोद, बाल समुंद्र ,कसरावद लोनारा सहित अनेक सेकडो नगरों से हजारों श्रद्धालु पधारे।
राजेश पंचोलिया इंदौर से प्राप्त जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
