संस्कृत विद्यालय के छात्रावास में मनाया गया रक्षाबंधन
राखी बांधकर लिया लगन से पढ़ाई करने का वचन
मुरैना (
श्री गोपाल दिगम्बर जैन संस्कृत विद्यालय में रक्षा बंधन का त्योहार हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया ।
श्रीपार्श्वनाथ दिगम्बर बड़ा जैन मंदिर में संचालित जैन संस्कृत विद्यालय में रक्षाबंधन का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं व बालिकाओं ने उन्हें राखी बांधी और मिठाई खिलाई । वहीं छात्रों ने राखी के बदले बालिकाओं को उपहार भेंट किये।
मनोज जैन नायक ने बताया की जैन विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र इस बार रक्षाबंधन पर अपने घर नहीं गए थे। बल्कि उनके परिजन ही यहां आए हुए थे। उन्होंने मिलकर यहां रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया। आयोजन में सर्वप्रथम पं. चक्रेश जैन ने सभी को रक्षाबंधन के महत्व से जुड़ी कथा सुनाई। इसके बाद महिलाओं और बालिकाओं ने छात्रों को राखी बांधी। महिलाओं ने छात्रों से खूब पढ़ने और जीवन मे नेक राह पर चलने का वचन लिया।


छात्रों के घर से आये परिजन यहां लोगों की छात्रों के प्रति आत्मीयता देखकर अत्यंत प्रसन्न हुए और कहा कि उनके बच्चे एक अच्छे माहौल में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं । इस बात से उन्हें संतुष्टि मिली है। उन्होंने कहा कि विद्यालय में धर्म और एकेडमिक शिक्षा साथ-साथ दी जा रही है, यह भी सराहनीय है।

अंत में सभी लोगों ने साथ-साथ स्वल्पाहार किया। इस अवसर पर विद्यालय छात्रावास के मंत्री सुनील भंडारी, मां स्वास्ति इंटरनेशनल स्कूल की डायरेक्टर भावना जैन, शशि जैन, शिल्पी जैन, प्रीति जैन, किरन जैन, गीता जैन आदि उपस्थित रहीं।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
