परम पूज्य आचार्य श्री 108 आर्जव सागर महाराज का चंद्रोदय तीर्थ चांदखेड़ी में हुआ मंगल प्रवेश
चांदखेड़ी
विश्व प्रसिद्ध अतिशय क्षेत्र चंद्रोदय तीर्थ चांदखेड़ी पर परम पूज्य आचार्य श्री 108 आर्जव सागर महाराज का शुक्रवार की प्रातः बेला में मंगल आगमन हुआ मंगल आगमन की बेला में क्षेत्र पर क्षेत्र कमेटी एवं समाजबंधुओ ने आचार्य भगवन संघ की मंगल अगवानी की।
अगवानी मे क्षेत्र कमेटी के मुख्य संयोजक विनोद जैन,उपाध्यक्ष अशोक जैन सैठी व समाज के गोलु जैन,उमेश जैन भाल,महावीर जैन,सुरेन्द्र जैन कागला,स्वरुप जैन कागला,अनिल जैन लीमी,स्वरुप जैन कांकडदा व अनिल जैनकागला
गजेन्द्र जैन सोनी आदि उपस्थित थे।

प्रशांत जैन चांदखेड़ी के अनुसार पूज्य गुरुदेव का वर्षा योग 2024 पिड़ावा राजस्थान में संपन्न हुआ था उसके उपरांत गुरुदेव भवानी मंडी झालरापाटन होते हुए क्षेत्र पर पहुंचे हैं उन्होंने कहा कि यह द्वितीय अवसर है जब गुरुदेव का मंगल आगमन हुआ है


इससे पूर्व गुरुदेव का मंगल आगमन वर्ष 2011 में हुआ था वर्ष 2011 में रामगंज मंडी वर्षा योग उपरांत गुरुदेव का मंगल आगमन चंद्रोदय तीर्थ पर हुआ था।

आचार्य श्री का जगह-जगह पाद प्रक्षालन एवं मंगल आरती की गई। क्षेत्र पर पहुंचे पूज्य गुरुदेव ने आदिनाथ भगवान के दर्शन किए एवं इसके बाद गुरुदेव की मंगल आहारचर्या हुई।





संध्या की बेला में प्रतिदिन आदिनाथ भगवान की आरती उपरांत गुरुदेव के सानिध्य में गुरु भक्ति को महाराज श्री के आशीर्वचन एवं आचार्य श्री की मंगल आरती की जाएगी।

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
