ब्रह्मचारी पद्मावती अम्मा एवं विमला दीदी की दीक्षा श्रवणबेलगोला में संपन्न
श्रवणबेलगोला
पुनीत पावन सिद्ध क्षेत्र श्रवणबेलगोला में दो दीक्षाएं युगल मुनिराज अमोघ कीर्ति महाराज संघ सानिध्य एवं गणिनी आर्यिका 105 विशिष्ट मति माताजी के सानिध्य में संपन्न हुई।
आयोजन की क्रम में सर्वप्रथम बहनों की बिनोली यात्रा निकाली गई। एवं उसके उपरांत उन्हें मंच तक लाया गया और उन्होने स्वयं के हाथों केशलोच किए। यह क्रिया गणिनी आर्यिका 105 विशिष्टमति द्वारा संपन्न कराई गई जब दोनों बहनों के केशलोच हो रहे थे तब यह है दृश्य देख हर कोई भावुक नजर आ रहा था।


आयोजन की क्रम में सर्वप्रथम भट्टारक स्वामी ने प्रस्तावना प्रस्तुत की इसके उपरांत सभी मौजूद समाज जन एवं परिवार जन दीक्षा की अनुमोदना की और दोनों बहनों ने गुरुदेव एवं माताजी के समक्ष दीक्षा के लिए निवेदन किया और कहा कि हमें आत्म कल्याण की ओर अग्रसर करें। इस अवसर पर बोलते हुए अमोघ कीर्ति महाराज ने चारु कीर्ति स्वामी को स्मृति में लाते हुए उनकी जमकर तारीफ की और कहा कि लगभग 40 वर्षों तक उन्होंने क्षेत्र को एक नवीन ऊंचाई पर पहुंचा है। उन्होंने कहा कि हमारे आचार्य देव नंदी महाराज की क्षुल्लक दीक्षा 1981 में इसी वेदिका पर संपन्न हुई थी। इस वेदिका पर कई दीक्षाएं संपन्न हुई हैं और आज यह दो दीक्षाएं हुई है।

यही कामना करते हैं कि उनकी उच्चतम समाधि मरण हो और अपने साधन के पद पर अग्रसर हो। दीक्षा के क्रम में चौक पुराया गया चौक पुराने की क्रिया के उपरांत दीक्षार्थी बहनों के मस्तक पर स्वास्तिक कर दीक्षा के संस्कार किए गए विमला दीदी के मस्तक पर विशिष्ट मति माताजी द्वारा संस्कार किए गए एवं पद्मावती अम्मा के मस्तक पर दीक्षा के संस्कार किए गए यह दीक्षा 29 अगस्त 2023 को संपन्न हुई विमला दीदी को क्षुलिका दीक्षा प्रदान की गई एवम पद्मावती अम्मा को क्षुलिका दीक्षा प्रदान की गई।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
