*चूलगिरी अतिशय क्षेत्र पर हुआ गुरु माँ विज्ञाश्री माताजी ससंघ का भव्य मंगल प्रवेश*

धर्म

*चूलगिरी अतिशय क्षेत्र पर हुआ गुरु माँ विज्ञाश्री माताजी ससंघ का भव्य मंगल प्रवेश*

परम पूज्य भारत गौरव गणिनी आर्यिका विज्ञाश्री माताजी ससंघ का प्रात: 5:30 बजे सेठी कॉलोनी जयपुर से विहार कर अतिशय क्षेत्र चूलगिरी की वंदना हेतु प्रस्थान हुआ। अनेकों भक्तों ने माता जी के साथ यात्रा करने का सौभाग्य प्राप्त किया।

 

 

 

 

प्रातः कालीन बेला में भगवान पार्श्वनाथ जी का अभिषेक शांतिधारा पूज्य माता जी के मुखारविंद से किया गया। शांतिधारा करने का सौभाग्य बालचंद जी जैन भोपाल हरीश जैन जयपुर ने प्राप्त किया। तत्पश्चात भक्ति भावों के साथ अनेकों नगरों से पधारे हुए यात्री गणों ने पूज्य माता जी के चरणों में अर्घ्य समर्पण किया। प्रवचन सभा का आयोजन के अंतर्गत मंगलाचरण की प्रस्तुति भक्तिभाव के साथ संपन्न की गई। माताजी ने श्रद्धालुओं को तीर्थ क्षेत्र के प्रति श्रद्धा भावों को जागृत करते हुए कहां की जिन शासन की शान यह तीर्थ क्षेत्र है। इन्हीं क्षेत्रों का उत्कर्ष रक्षा संवर्धन हमारे जीवन का प्रथम और अंतिम लक्ष्य होना चाहिए। तीर्थ क्षेत्र ही हमारे जीवन के प्राण है। तीर्थ वह होते हैं जो हमें संसार सागर से तीरा देते हैं। आज की आहार चर्या तीर्थ क्षेत्र पर करने का सौभाग्य परेश जैन जयपुर सपरिवार ने प्राप्त किया। आगामी 24 जून 2024 की आहारचार्य भी सत्संग की इसी क्षेत्र पर संपन्न होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *