भगवान पार्श्वनाथ की मोक्ष स्थली सम्मेद शिखर तीर्थ पर मोक्ष कल्याणक के अवसर पर तीर्थ यात्रियों का जुटना हुआ शुरू
पारसनाथ
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पार्श्वनाथ मोक्ष कल्याणक महोत्सव संपूर्ण भारतवर्ष में मनाया जा रहा है भगवान पार्श्वनाथ की मोक्षस्थली सम्मेद शिखर तीर्थ की स्वर्ण भद्र कूट पर 23 अगस्त को निर्वाण लाडू समर्पित किया जाएगा।
जानकारी अनुसार भक्तों का काफी जमावड़ा वहां पर लग चुका है और भारी संख्या में भक्तों के यहां पहुंचने की उम्मीद है जिसको लेकर प्रशासन ने अपने पुख्ता इंतजाम किए हैं। थाना प्रभारी राजू मुंडा के नेतृत्व में समस्त पुलिस के जवान सुरक्षा में लगे हुए हैं ताकि किसी तरह की कोई असुविधा ना हो। मोक्ष कल्याणक महोत्सव के अंतर्गत मधुबन में ट्रैफिक की व्यवस्था को वन वे कर दिया गया है। इसकी सुरक्षा के लिए पुलिस का अतिरिक्त सुरक्षा बल लगाया गया है। सोमवार को एसडीपीओ सुमित कुमार, बीडीओ मनोज कुमार मरांडी ने मधुबन पहुंचकर मधुबन के गेस्ट हाउस में आयोजन को लेकर समस्त जैन संस्थाओं के ट्रस्ट वह प्रबंधक एवं अधिकारियों के साथ एक विशेष बैठक की। इस बैठक में शिखरजी स्वच्छता समिति को भी शामिल किया गया। बैठक में मोक्षकल्याणक महोत्सव में भीड़भाड़ के मद्देनजर विधि व्यवस्था को बेहतर बनाने पर चर्चा हुई।

अधिकारियों ने संस्थाओं से स्वास्थ्य एवं सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी समस्त प्रबंधन अधिकारियों से दी। इसी के साथ स्वास्थ्य एवं ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्रशासन की ओर से आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
