ऐलक श्री क्षीरसागर महाराज के गृहस्थ अवस्था के परिवार जन का रामगंजमंडी दिगंबर जैन समाज द्वारा किया गया अभिनंदन

धर्म

ऐलक श्री क्षीरसागर महाराज के गृहस्थ अवस्था के परिवार जन का रामगंजमंडी दिगंबर जैन समाज द्वारा किया गया अभिनंदन
रामगंजमंडी
नगर में ऐलक श्री 105 क्षीरसागर महाराज का मंगल वर्षा योग हो रहा है एवं नगर में महती धर्म प्रभावना हो रही है।

रविवार की बेला में गंज बासौदा मध्य प्रदेश के नगर गौरव पूज्य ऐलक श्री 105 क्षीरसागर महाराज के गृहस्थ अवस्था के परिवार जन महाराज श्री के दर्शनार्थ पधारे इस अवसर पर ऐसे परिवारजन जिन्होंने समाज को एक नई दिशा देने वाले व्यक्तित्व को जन्म दिया जो धर्म की महती प्रभावना कर रहा है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

उनका गदगद भाव से सकल जैन समाज रामगंज मंडी द्वारा अभिनंदन किया गया महाराज श्री की गृहस्थ अवस्था की माताजी श्रीमती गुणमाला जैन, मौसी श्रीमती द्रौपदी जैन, बहन श्रीमती ज्योति जैन, विकास जैन भाई प्रकाश चंद जैन मामाजी का शाल माला पहनाकर स्वागत किया गया।

 

स्वागत की बेला में समस्त समाज जन मौजूद रहे एवं समाज की ओर से सम्मान श्रीमान दिलीप कुमार विनायका, रमेश कुमार विनायका, प्रदीप कुमार सोनी, नरेश कुमार बाकलीवाल, निखिल बाकलीवाल , अशोक काला,प्रशांत शास्त्री एवं महिला वर्ग में श्रीमती सुलोचना लुहाडिया, सुमित्रा सेठी, कनकमाला जैन, निर्मला सुरलाया, ललिता विनायका द्वारा किया गया। सभा का संचालन राजीव बाकलीवाल द्वारा किया गया।

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *