पर्यावरण संरक्षण की मुहिम हेतु अखिल भारतीय दिगंबर जैन महिला परिषद ब्राह्मी संभाग द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण किया
सागर
5 जून 2026 को विश्व पर्यावरण दिवस पर अखिल भारतीय दिगंबर जैन महिला परिषद ब्राह्मी संभाग की मुख्य शाखा कटरा बाजार सागर के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस में शाखा अध्यक्ष श्रीमती मीनल लंबरदार सचिव श्रीमती रूबी जैन कोषाध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंघई और शाखा की सदस्यों ने मिलकर उदासीन आश्रम में पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण किया तथा वृक्ष बचाओ पेड़ लगाओ का नारा दिया।
इस कार्यक्रम में विशिष्ट अधिकारी दीप्ति चंदेरिया प्रांतीय सह सचिव सीमा जैन संभागीय अध्यक्ष श्रीमती अंजू सेठ पूर्व प्रांतीय कोषाध्यक्ष श्रीमती सुगंधी जैन अलका जैन रेखा बहेरिया श्रीमती कांति जैन नीलम बहेरिया डॉक्टर आशा जैन आदि ने अपनी सहभागिता दी तथा वृक्षों को बचाने का संकल्प भी लिया तथा अध्यक्ष मीनल जैन तथा अलका जैन ने पर्यावरण के संबंध में अपना विचार भी व्यक्त किया शाखा ने इस तरह 10 पेड़ों को लगाया जिसमें नीम तुलसी टमाटर बारहमासी आदि थे।
