मदनगंज किशनगढ़ से नो दिविसीय धार्मिक यात्रा हेतु रवाना हुए 101 तीर्थ यात्रियों के दल ने आज यात्रा के छठे दिन पावन तीर्थ काशी विश्वनाथ की नगरी वाराणसी से रवाना होकर पावन तीर्थ प्रयागराज में किया प्रवेश

धर्म

मदनगंज किशनगढ़ से नो दिविसीय धार्मिक यात्रा हेतु रवाना हुए 101 तीर्थ यात्रियों के दल ने आज यात्रा के छठे दिन पावन तीर्थ काशी विश्वनाथ की नगरी वाराणसी से रवाना होकर पावन तीर्थ प्रयागराज में किया प्रवेश

किशनगढ़ 

प्रसिद्ध समाजसेवी उरसेवा निवासी महावीर प्रसाद,विनोद कुमार, केलास चंद पाटनी परिवार उरसेवा वालों की अगुवाई में धर्म परायण नगरी मदनगंज-किशनगढ़ से विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शनार्थ हेतु रवाना हुए 101 श्रद्धालुओं के दल ने आज यात्रा के छठे दिन विभिन्न कल्याणकों की पावन धरा काशी विश्वनाथ की नगरी वाराणसी से रवाना होकर पावन तीर्थ प्रयागराज में प्रवेश किया।

 

 

कार्यक्रम में जैन महासभा के प्रतिनिधि राजाबाबू गोधा ने बताया कि उक्त यात्रा दल ने प्रयागराज तीर्थ क्षेत्र पर पहुंचने के बाद त्रिवेणी

संगम गंगा, यमुना, एवं सरस्वती नदियों के दर्शन कर सामूहिक रूप से जयकारों के साथ पवित्र नदियों के प्रवाहित जल में आत्मिक शुद्धि करण कर अपने आप को धन्य किया ।

 

यात्रा संयोजक केलाश पाटनी ने बताया कि रास्ते में सभी यात्रियों को अल्पाहार कराया गया बाद में हाउजी का खेल खिलाया गया और विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। यात्रा संरक्षक विनोद पाटनी ने बताया कि उक्त यात्रा दल ने सांयकाल उत्तर प्रदेश की औधोगिक नगरी में कानपुर में पहुंच कर रात्री विश्राम किया।

 

 

कार्यक्रम में साथ जाने वालों मे समाज सेवी महावीर प्रसाद पाटनी, विनोद पाटनी, कैलाश पाटनी, विमल पाटनी उरसेवा निवासी मदनगंज किशनगढ़ वाले, मंदिर समिति के मंत्री सुभाष बड़जात्या,चेतन पांड्या, भागचंद बोहरा, सुमेर गोधा, निर्मल पांड्या, सुरेश बगड़ा, सुभाष बैद, कमल रांवका,पिंटू पाटनी,जैन महासभा के प्रतिनिधि राजाबाबू गोधा फागी, विमल पांपल्या, अनिल गंगवाल, मुकेश पाटनी, मांगीलाल झांझरी, पारस पांड्या, निर्मल पाटोदी, गौरव पाटनी, पदम बड़जात्या, नरेश झांझरी, पवन पाटनी,अभिषेक छाबड़ा, पन्नालाल बड़जात्या, नरेन्द्र गंगवाल, धर्मेन्द्र बाकलीवाल माधोराजपुरा ,राकेश मित्तल‌, आनन्द सोगानी दूदू सहित सभी श्रृद्धालु उपस्थित थे।राजाबाबु गोधा जैन महासभा मीडिया प्रवक्ता राजस्थान से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *