श्री वीर जैन सोशल ग्रुप रामगंजमंडी ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रविवार की बेला को धर्म तीर्थ की वंदना एवं वन विहार भ्रमण के साथ व्यतीत किया

धर्म

श्री वीर जैन सोशल ग्रुप रामगंजमंडी ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रविवार की बेला को धर्म तीर्थ की वंदना एवं वन विहार भ्रमण के साथ व्यतीत किया
रामगंजमंडी
श्री वीर जैन सोशल ग्रुप रामगंजमंडी द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी धर्म तीर्थ की वंदना एवं वन विहार भ्रमण करते हुए रविवार को व्यतीत किया।

 

 

 

समूह प्रातः की बेला में अध्यक्ष सुनील अमिता सुरलाया की अगुवाई में बस द्वारा रामगंजमंडी से पावन अतिशय क्षेत्र कैथुली की ओर गया जहां समूह के सभी सदस्यों ने पावन क्षेत्र की वंदना करते हुए प्रभु पारसनाथ के चरणों में भक्ति भाव समर्पित की एवं क्षेत्र की वंदना की।


वंदना उपरांत समूह सदस्य वन भ्रमण हेतु प्राकृतिक जलाशय कथारिया व महादेव मैं जाकर प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण इन जलाशयों में रहकर अपना रविवार व्यतीत किया धर्म ध्यान के साथ प्रकृति की अनुपम छटा का आनंद समूह सदस्यों ने लिया इसके साथ ही अनेक गतिविधियां समूह द्वारा प्रस्तुत की गई एक पंथ दो काज धर्म एवं वन भ्रमण का आनंद समूह सदस्यों ने लिया।

 

 

 

 

 

विशेषकर बच्चों ने अनुशासित होकर रविवार को अभूतपूर्व बना दिया और अलौकिक प्रस्तुतियां देख कर सभी का मन गदगद हुआ।

 

इस आयोजन में समूह सदस्य मैना जैन द्वारा अलौकिक भजनों की प्रस्तुति से वातावरण को भक्ति में बना दिया एवं सभी भक्ति में झूमते हुए प्रभु भक्ति करते दिखाई दिए।

समूह सदस्यों ने एक साथ महादेव स्थित नसिया जी में भक्ति भाव के साथ भक्तामर स्तोत्र का पाठ व श्री जी आरती कर प्रभु चरणों में भक्ति समर्पित की

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *